एक्सप्लोरर

Exam Seats In India: इतने अभ्यर्थी देते हैं यूपीएसससी, नीट और जेईई, जानें कितनी हैं सीटें…कितने कर पाते हैं पास

हर साल आईआईटी में 17,740 सीट के लिए 10 लाख से अधिक छात्र परीक्षा देते हैं. इसी तरह यूपीएससी में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं और हर साल 25 लाख छात्र देते हैं नीट परीक्षा.

हर छात्र का सपना होता है कि वे ऐसी नौकरी करें, जिससे उसका भविष्य संवर जाए. इसलिए वो कठिनतम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है. देश में सर्वाधिक छात्र अच्छे करियर के लिए आईआईटी जेईई, नीट और यूपीएससी की राह चुनते हैं. समय के साथ इन परीक्षाओं को पाठ्यक्रम तो बदला ही है, बल्कि कॉम्पीटिशन भी बढ़ गया है.  ऐसे में हम यहां पर आपको इन एग्जाम्स के कॉम्पीटिशन और सीट्स से जुड़ी अहम जानकारी दे रहे हैं. 

आईआईटी में 17,740 सीटें, 10 लाख से अधिक छात्र देते हैं जेईई

मैथ विषय से 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले ज्यादातर छात्र आईआईटी में एडमिशन का सपना देखते हैं. जेईई एडवांस्ड में रिजल्ट जारी होने के बाद जोसा काउंसलिंग के जरिए ही स्टूडेंट्स को आईआईटी में सीट अलॉट की जाती है. 2024 में जोसा सीट मैट्रिक्स में आईआईटी की सीटें बढ़ाई गई हैं. बता दें कि देश में कुल 23 आईआईटी हैं. पिछले साल इन 23 आईआईटीज में सीटों की संख्या 17,385 थी.  इस साल से आईआईटी में 355 सीटें बढ़ाई गई हैं. इस हिसाब से 2024 में कुल 17,740 सीटों पर एडमिशन मिला है.

आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई परीक्षा पास करना जरूरी है. जेईई मेन 2024 के अप्रैल सत्र में 11,79,569 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं, इस सत्र में 10,67,959 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. जेईई मेन 2024 के दोनों सत्रों (जनवरी-अप्रैल) में कुल 22 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे. वहीं, जेईई एडवांस्ड परीक्षा में हर साल 2.5 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल होते हैं. जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड पास करने के बाद, छात्रों को जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है.

यह भी पढ़ें- Study In Canada: इन कोर्स को पसंद करते हैं भारतीय छात्र, मेडिकल से लेकर नॉन मेडिकल में ये प्रोग्राम हैं शामिल

यूपीएससी में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं

देश में की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी. इस परीक्षा के जरिए सरकार के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर भर्तियां की जाती हैं. परीक्षा में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी विभिन्न सेवाएं शामिल हैं. अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद किया जाता है.  यूपीएससी की परीक्षा में हर साल करीब 13 लाख छात्र शामिल होते हैं. इनमें से मुख्य परीक्षा में करीब 14,600 छात्र शामिल होते हैं और व्यक्तित्व परीक्षण के अंतिम दौर में करीब 2,916 छात्र शामिल होते हैं.  यूपीएससी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या मुश्किल से आठ प्रतिशत होती है.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: IAS छोड़ इस महिला ने चुना IPS, खूबसूरती की मामले बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे

हर साल 25 लाख छात्र देते हैं नीट परीक्षा

भारत में स्नातक स्तर पर एमबीबीएस सहित अन्य यूजी कोर्सेस में प्रवेश पाने के लिए नीट परीक्षा अनिवार्य है. एम्स को छोड़कर शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में हर साल करीब 25 लाख छात्र शामिल होते हैं. साल 2024 में नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 23,33,297 थी. इनमें से 13,16,268 छात्र पास हुए थे. 

नीट परीक्षा में पास होने के बाद, मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए कॉलेज कटऑफ भी देखा जाता है.  नीट 2024 के अनुसार, भारत में मेडिकल सीटों की संख्या ऐसी थी. एमबीबीएस में 91,927 सीटें, बीडीएस में 26,949 सीटें, मेडिकल में 52,720 सीटें और वेटनरी में 603 सीटें हैं. मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, 2024 में 272 सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में नीट के जरिए 41,388 मेडिकल सीटें थीं. वहीं, 532 सरकारी और निजी कॉलेजों में नीट के जरिए 76,928 सीटें थीं.

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi: कहां से की है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पढ़ाई-लिखाई? इस यूनिवर्सिटी से किया है ये कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
कैसे बनें टीम इंडिया का फिटनेस कोच, कहां से करनी होती है पढ़ाई
कैसे बनें टीम इंडिया का फिटनेस कोच, कहां से करनी होती है पढ़ाई
यूपी में 13 साल बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती, 2647 पदों पर आवेदन शुरू
यूपी में 13 साल बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती, 2647 पदों पर आवेदन शुरू
यूपी स्पेशल TET की सिटी स्लिप जारी, प्रयागराज समेत 6 शहरों में होगी परीक्षा 
यूपी स्पेशल TET की सिटी स्लिप जारी, प्रयागराज समेत 6 शहरों में होगी परीक्षा 

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget