एक्सप्लोरर

Science Colleges: साइंस की पढ़ाई के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये कॉलेज, कम फीस में मिलता है दमदार प्लेसमेंट

Top Science Colleges Of India: देश के टॉप साइंस कॉलेज कौन से हैं, इनमें एडमिशन कैसे मिलता है और सेलेक्शन के लिए एलिजबिलिटी क्या है? जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब.

How To Get Admission In Top Science Colleges Of India: 12वीं के बाद साइंस विषयों से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि इंडिया के टॉप साइंस कॉलेज कौन से हैं. इन्हें रैंकिंग में कौन सा स्थान मिला है और यहां एडमिशन लेने के लिए कितनी जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. सीयूईटी यूजी के नतीजे आने ही वाले हैं. इसके बाद कैंडिडेट्स मेरिट और कट-ऑफ के मुताबिक एडमिशन लेंगे. लिस्ट वे पहले ही भर चुके होंगे पर जानते हैं कि बेस्ट साइंस कॉलेज के नाम पर आपके पास कौन-कौन से ऑप्शन हैं.

नई दिल्ली टॉप पर

कॉमर्स के बेस्ट कॉलेजों की ही तरह साइंस के भी बेस्ट माने जाने वाले ज्यादातक कॉलेज नई दिल्ली में ही हैं. ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए जरूरी होता है कि कैंडिडेट्स ने इनमें से किसी कांबिनेशन के साथ पढ़ाई की हो. जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स या फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी. 12वीं में 50 से 60 परसेंट मार्क्स होना जरूरी हैं.

ये हैं बेस्ट साइंस कॉलेज

हिंदू कॉलेज, नई दिल्ली

मिरांडा हाउस, नई दिल्ली

हंसराज कॉलेज, नई दिल्ली

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई

लोयोला कॉलेज, चेन्नई

दौलतराम कॉलेज, नई दिल्ली

स्टेला मेरिस कॉलेज, नई दिल्ली

सेंट स्टीफेंस कॉलेज, नई दिल्ली

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन, नई दिल्ली

प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई.

कैसे मिलता है एडमिशन

इनमें से अधिकतर कॉलेजों में प्रवेश सीयूईटी यूजी के मार्क्स के आधार पर ही मिलता है. बाकी कोर्स और कॉलेज के मुताबिक प्रवेश का तरीका अलग हो सकता है. मोटे तौर पर सीयूईटी, आईसीएआर एआईईईए (ICAR AIEEA), सीजी पीएटी (CG PAT), केसीईटी (KCET), एमएचटी सीईटी (MHT CET) जैसी बहुत सी प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाता है.

एनआईआरएफ रैंकिंग

एनआईआरएएफ रैंकिंग की बात करें तो लगातार तीन साल से साल 2021, 2022 और 2024 से मिरांडा हाउस को पहला स्थान मिला है. बाकी कॉलेजों की पिछले साल की रेटिंग की बात करें तो हिंदू कॉलेज दूसरे, लोयोला कॉलेज 7वें, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन 9वें, हंसरास कॉलेज 12वें और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज 13वें स्थान पर रहा है.

फीस और पैकेज

हर कॉलेज की फीस और पैकेज अलग-अलग है. इसके डिटेल आपको वेबसाइट से देखने होंगे. मोटे तौर पर जानकारी हम यहां दे रहे हैं. हिंदू कॉलेज की बीएससी पहले साल की फीस 27 हजार रुपये के करीब है. यहां से एवरेज प्लेसमेंट 9 से 10 लाख के बीच और हाईऐस्ट 30 से 35 लाख के बीच तक जाता है.

इसी तरह सेंट स्टीफेंस कॉलेज की एक साल की फीस 24 हजार रुपये और एवरेज प्लेसमेंट 8 से 9 लाख और हाईऐस्ट पैकेज 20 से 25 लाख के बीच जाता है. मिरांडा हाउस की एक साल की फीस 20 हजार, लेडी श्रीराम कॉलेज की 24 हजार के करीब है.

एलएसआर का अधिकतम प्लेसमेंट 35 से 37 लाख तक और मिरांडा हाउस का 20 से 21 लाख तक जाता है. फीस के मामले में एमसीसी, चेन्नई महंगा है. यहां की कुल फीस 1 लाख 27 हजार रुपये है. ऐसे ही अलग-अलग कॉलेजों की अलग-अलग फीस है लेकिन प्लेसमेंट करीब-करीब सभी का बढ़िया है. डिटेल जानने के लिए आप संबंधित कॉलेज की वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, यहां से करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deepak Dhar Dirac Medal 2026 : भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान
भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती, 11847 उम्मीदवारों की DET एडमिट कार्ड जारी
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती, 11847 उम्मीदवारों की DET एडमिट कार्ड जारी
PIB Fact Check: छात्रों को फ्री लैपटॉप दे सही मोदी सरकार! शिक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
छात्रों को फ्री लैपटॉप दे सही मोदी सरकार! शिक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget