एक्सप्लोरर

नहीं रही 'मदर ऑफ डांस' सरोज खान, जानिए बच्चे उनसे क्या ले सकते हैं सीख

बॉलीवुड स्टार्स सरोज खान को प्यार से 'मास्टरजी' कहकर बुलाते थे. बच्चे और युवा 'डांस मास्टर' सरोज खान से बहुत सारी सीख ले सकते हैं.

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन से फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग गम में डूब गए हैं. सरोज खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इन पिछले कुछ दिनों में इंडस्ट्री ने कई बड़े कलाकारों को खोया है.

सरोज खान ने अपने करियर के दौरान करीब 2000 से अधिक गानों को कोरियोग्राफी किया. सरोज खान वो 'डांस मास्टर' थीं जिन्होंने तमाम कलाकारों को अपने इशारों पर नचवाया. सरोज खान कोरियोग्राफी और डांस की दुनिया में पहचान बनाने वालों के लिए एक आइडियल थीं. सरोज खान को 'मदर ऑफ डांस' के नाम से भी जाना जाता था. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. बच्चे और युवा 'डांस मास्टर' सरोज खान से काफी कुछ सीख सकते हैं. जिस तरह सरोज खान ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से दुनिया भर में नाम कमाया, बच्चे भी उन्हें देखकर परिश्रम करने की सीख ले सकते हैं. सरोज खान को देखकर ये सीख ली जा सकती है कि अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता जरूर हासिल होती है. बता दें कि सरोज खान को सर्वश्रेष्ठ कोरियॉग्रफी के लिए तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म 'कलंक' के सॉन्ग 'तबाह हो गए' को कोरियोग्राफ किया था.

सरोज खान ने 'नच बलिए डांस' रियेलिटी शो को जज किया था. फिर वह बतौर जज 'झलक दिखला जा' में नजर आईं थीं. सरोज खान 'नचले विद सरोज खान' शो में भी दिखी थीं. जिसमें वह डांस सिखाती नजर आईं थी. इसके अलावा भी वह अन्य शो का हिस्सा रहीं थीं.

बता दें कि पिछले महीने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह पिछले कुछ समय से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहीं थीं. जिस वजह से उन्होंने अपने काम से एक लंबा ब्रेक लिया था. 'डांस मास्टर' सरोज खान ने गुरुवार देर रात हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें:

Photo: करण मेहरा और निशा रावल ने यूं संजो कर रखी है सरोज खान की याद, 'नच बलिए' में दिए थे 101 रुपए

सरोज खान ने 10 साल की उम्र शुरू किया था सिनेमा में डांस, ये हैं वो 10 गाने जिन्होंने माधुरी और श्रीदेवी को रातोंरात बनाया स्टार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget