एक्सप्लोरर

PM YASASVI Scholarship 2025: अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप दे रही ओबीसी छात्रों को पढ़ाई का मौका

PM YASASVI Scholarship 2025: प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 की शुरुआत हो गई है. उम्मीदवार इसके लिए 31 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं.

अब देश के होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी आर्थिक परेशानियों को दूर करने के मकसद से केंद्र सरकार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 (PM YASASVI Scholarship 2025) की शुरुआत कर दी है. इस योजना के तहत ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय के मेधावी छात्रों को 75,000 से लेकर 1,25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो फिलहाल कक्षा 9 या 11 में पढ़ाई कर रहे हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं. लेकिन सिर्फ जाति प्रमाणपत्र काफी नहीं है. इसके साथ ही कुछ जरूरी शर्तें भी पूरी करनी होंगी.  छात्र के माता-पिता की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

छात्र ऐसे स्कूल में पढ़ रहा हो, जिसने बीते वर्षों में कक्षा 10वीं और 12वीं में 100 प्रतिशत बोर्ड परिणाम दिया हो. अगर आप इन मानदंडों पर खरे उतरते हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए सुनहरा मौका बन सकती है.

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत क्लास 9 के छात्रों को 75,000 रुपये, कक्षा 11 के छात्रों को 1,25,000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी. यह राशि पूरी तरह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से छात्रों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

आवेदन की लास्ट डेट  

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तय की गई है. ऐसे में पात्र छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार सबसे पहले NSP पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें. इसके लिए सबसे पहले “NSP OTR” ऐप (गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध) डाउनलोड करें. ऐप के माध्यम से आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर प्राप्त करें.आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है. यदि छात्र नाबालिग है और आधार नहीं है, तो माता-पिता का आधार इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget