एक्सप्लोरर

RSMSSB CET और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से फटाफट कर लें डाउनलोड

Sarkari Result: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने सीईटी और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इन्हें चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

RSMSSB CET & Forest Guard Result 2023 Out: राजस्थान में दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन एग्जाम्स में बैठे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - rsmssb.rajasthan.gov.in. रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे साझा किए जा रहे हैं साथ ही डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है.

राजस्थान सीईटी परीक्षा रिजल्ट 2023

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर एकाउंटेंट और तहसील रेवेन्यू एकाउंटेंट पद के लिए हुई परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स भी रिलीज किए गए हैं. बता दें कि आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा का आयोजन 5388 पदों के भरने के लिए किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने भाग लिया था और अब इसी परीक्षा के नतीजे रिलीज किए गए हैं.

राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट 2023

आरएसएमएसएसबी ने आखिरकार तीन साल के बाद फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2020 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्हें सालों से इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट का पता ऊपर वाला ही है.

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

  • दोनों ही परीक्षा के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी rsmssb.rajasthan.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर दोनों रिजल्ट का लिंक अलग-अलग दिया होगा. जैसे आपको RSMSSB CET Result 2023 देखना है तो इस पर क्लिक करें. या RSMSSB Forest Guard Result देखना है तो दूसरे लिंक पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.
  • आगे की किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

सीईटी परीक्षा के नतीजे देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के नतीजे देखने के लिए इस लिंक पर जाएं. 

यह भी पढ़ें: दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन पास तक कर सकते हैं इन भर्तियों के लिए अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget