एक्सप्लोरर

JEE Main Result 2021: जेईई मेन के चौथे सेशन का रिजल्ट आज होगा जारी, इस लिंक से करें चेक

JEE Main 2021 Result Declared: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

JEE Main 2021 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कुछ देर में जेईई मेन (JEE Main) का रिजल्ट जारी कर देगा. शिक्षा मंत्रालय ने इस बात पुष्टि कर दी है. रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें शामिल होने वाले छात्र एनटीए की वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जेईई मेन के यह चौथे सेशन का रिजल्ट है. बीते 6 सितंबर को एनटीए ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. लाखों छात्रों को रिजल्ट का कई दिनों से इंतजार था. जेईई मेन रिजल्ट एनटीए स्कोर कार्ड डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा. इस साल परीक्षा चार बार आयोजित की गई थी. छात्रों को अधिक समय और अवसर देने के लिए इस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में दो अतिरिक्त सत्र जोड़े गए थे.

जेईई मेन 2021 के सेशन 4 की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त, 1 सितंबर और 2 सितंबर को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देश भर के 334 शहरों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को जेईई एडवांस में आवेदन करने के लिए योग्य माना जाएगा. जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में जेईई मेन का रिजल्ट न आने की वजह से देरी हो रही थी. 

ऐसे चेक करें जेईई मेन 2021 का रिजल्ट
1. सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. 
2. यहां उन्हें होमपेज पर इस रिजल्ट का लिंक मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करना होगा. 
3. इसके बाद एक नई विंडो खुल जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को अपना लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा. 
4. इसके बाद उन्हें रिजल्ट चेक करने के लिए सबमिट पर क्लिक करना होगा. इस पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

जेईई एडवांस में टॉप 2.5 लाख छात्र होंगे शामिल

JEE एडवांस का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में विभिन्न अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, साइंस और आर्किटेक्चर कोर्सेज में एडमिशन के लिए किया जाता है. JEE एडवांस के लिए योग्य माने जाने के लिए, एक आवेदक को टॉप 2.5 लाख सफल JEE मेन उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने JEE एडवांस 2020 के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन कोविड या संबंधित कारणों से अनुपस्थित रहे, उन्हें जेईई मेन 2021 की परीक्षा दिए बिना सीधे जेईई एडवांस 2021 में बैठने की अनुमति दी जाएगी

यह भी पढ़ेंः AHC Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट में RO और ARO के सैकड़ों पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर, जानें डिटेल

IIT New BDes Course: IIT दिल्ली अगले साल से शुरू करेगा 4 साल का BDes प्रोग्राम, UCEED से होगा एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget