एक्सप्लोरर

CUET UG 2025 Result: NTA ने किया ऐलान, 4 जुलाई को आएगा CUET UG का रिजल्ट; जानिए कैसे करें चेक

CUET UG Result Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG 2025 परीक्षा के नतीजों की डेट का ऐलान कर दिया है. रिजल्ट 4 जुलाई को जारी होंगे.

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. CUET UG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2025 के परिणाम की तारीख का ऐलान कर दिया है. NTA के अनुसार, CUET UG का रिजल्ट शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा. यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा.

हालांकि, अभी रिजल्ट के समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह तय हो गया है कि लाखों छात्र इसी शुक्रवार को अपना भविष्य देख पाएंगे. रिजल्ट के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा, जिसमें विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी होगी.

कैसे करें रिजल्ट चेक?

सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.

होमपेज पर दिख रहे “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.

अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें.

लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

उसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए प्रिंट करके रखें.

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

CUET UG 2025 के स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, विषय कोड, प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस, लिंग और एप्लाइड प्रोग्राम जैसी जरूरी जानकारियां होंगी. यह स्कोरकार्ड विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सबसे अहम दस्तावेज होगा.

जून में हुई थी परीक्षा

CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से 4 जून तक देशभर के 388 शहरों में और विदेशों में 24 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया. यह परीक्षा 13 भाषाओं और 23 डोमेन विषयों में आयोजित की गई थी. कुछ विषयों की दोबारा परीक्षा 2 से 4 जून के बीच कराई गई थी.

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालयों द्वारा दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. छात्र अपने स्कोर के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालय की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. इसलिए स्कोरकार्ड को संभालकर रखें और संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

NTA ने जारी की थी Final Answer Key

1 जुलाई को ही NTA ने CUET UG 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी थी. इसके बाद से ही छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget