एक्सप्लोरर

Delhi University PG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में PG प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी, प्रत्येक सीट के लिए औसतन 9 छात्रों ने किया आवेदन

Delhi University PG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 20,000 सीटें हैं, लेकिन इन पाठ्यक्रमों में करीब 1.80 लाख छात्रों ने आवेदन किया है.

Delhi University PG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी कोर्स में प्रत्येक सीट के लिए औसतन 9 छात्रों ने आवेदन किया है. दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 20,000 सीटें हैं, लेकिन इन पाठ्यक्रमों में करीब 1.80 लाख छात्रों ने आवेदन किया है. ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शनिवार शाम तक 3,58,876 छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी, एमफिल और पीएचडी दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 26 जुलाई को शुरू हुआ था. यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शनिवार रात 11 बजकर 59 मिनट पर पूरी हो गई.

डीन एडमिशन प्रोफेसर पिंकी शर्मा के मुताबिक पीजी, एमफिल और पीएचडी के रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जा रही है. दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी के 75 प्रोग्रामों के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है. वहीं एमफिल और पीएचडी के लिए करीब 28,827 पंजीकरण हुए. रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से होगी. प्रवेश परीक्षा 26, 27, 28, 29 और 30 सितंबर और एक अक्टूबर को होगी. प्रवेश परीक्षा दिल्ली-एनसीआर समेत 27 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर होगी.

21 अगस्त थी आखिरी तारीख

वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम पूरे करने वाले छात्रों को कई पीजी कोर्स में मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाता है. दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी, एमफिल और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन 26 जुलाई से शुरू हुआ था. इन पाठ्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी. वहीं ग्रेजुएशन संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू हुई और 31 अगस्त तक चलेगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक अभी तक ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी और एमफिल पाठ्यक्रमों में कुल मिलाकर पांच लाख से अधिक छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करवाया चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिला प्रक्रिया संबंधी अपने आधिकारिक पोर्टल पर भी यह जानकारी साझा की है.

यह भी पढ़ें:
WBJEE 2021: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, जानें एडमिशन के लिए सीट कंफर्म कैसे करें
CUSB Admission 2021: सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिहार ने UG-PG में एडमिशन के लिए CU-CET 2021 के जरिए मांगे आवेदन, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 Month Certification Course After 12th: सिर्फ 12वीं पास छात्रों के लिए शुरू हुआ 6 महीने का सर्टिफिकेशन कोर्स, 40000 मिलेगी पहली सैलरी
सिर्फ 12वीं पास छात्रों के लिए शुरू हुआ 6 महीने का सर्टिफिकेशन कोर्स, 40000 मिलेगी पहली सैलरी
Free Tech Courses: महंगे इंस्टिट्यूट को फीस दिए बिना बच्चा कैसे बनेगा टेक-एक्सपर्ट? देखें फ्री वेबसाइट्स की लिस्ट
महंगे इंस्टिट्यूट को फीस दिए बिना बच्चा कैसे बनेगा टेक-एक्सपर्ट? देखें फ्री वेबसाइट्स की लिस्ट
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget