एक्सप्लोरर

NEET SS 2021: आज 3 बजे से कर सकते हैं NEET - सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन

NEET--सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा के लिए 22 सितंबर 2021 यानी आज से रजिस्ट्रएशन किया जा सकता है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 3 बजे से NEET SS के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) 22 सितंबर यानी आज से NEET SS 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रहा है. जो उम्मीदवार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर कर सकते हैं.

उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने का लिंक आज दोपहर 3 बजे एक्टिव हो जाएगा. परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2021 है. एप्लिकेशन फॉर्म में एडिट करने के लिए विंडो 16 अक्टूबर को खुलेगी और 18 अक्टूबर  2021 को बंद हो जाएगी. फाइनल एडिट विंडो 26 अक्टूबर को खुलेगी और 28 अक्टूबर 2021 को बंद हो जाएगी.

NEET SS 2021 महत्वपूर्ण तारीखें

  1. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की तारीख शुरू – 22 सितंबर 2021 दोपहर 3 बजे से
  2. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख – 12 अक्टूबर 2021 रात 11.55 बजे तक
  3. एडिट विंडो की तारीख – 16 से 18 अक्टूबर 2021
  4. फाइनल एडिट विंडो – 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2021

NEET SS 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

  • परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • NBE की आधिकारिक साइट nbe.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET SS लिंक पर क्लिक करें.
  • खुद को रजिस्टर्ड करें और आवेदन पत्र भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी लेकर रख लें.

NEET SSS एडमिट कार्ड 5 नवंबर  2021 को होंगे जारी

NEET SSS एडमिट कार्ड 5 नवंबर  2021 को उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा. परीक्षा 13 और 14 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री या प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट (एमडी/एमएस/डीएनबी) या इसके समकक्ष है, वे NEET SS परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए वे NBE की आधिकारिक साइट पर विजिट करें.

ये भी पढ़ें

Scholarship Programs 2021: झारखंड के 6 आदिवासी छात्रों को UK में स्टडी के लिए मिली स्कॉलरशिप

Covid-19 में अभिभावक खोने वाले 10वीं-12वीं के छात्रों से CBSE नहीं लेगी रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Embed widget