एक्सप्लोरर

REET एग्जाम 2024 के लिए भजनलाल सरकार की विशेष तैयारियां, नकल और पेपर लीक रोकने को लेकर सख्त कदम

राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए कमर कस ली है. 27 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा के लिए पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समितियां गठित की गई हैं.

राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और डमी कैंडिडेट के मामलों ने लंबे समय तक प्रदेश की छवि को धूमिल किया है. लेकिन अब भजनलाल सरकार इस बदनामी को धोने और परीक्षाओं की गरिमा बहाल करने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गई है. सरकार का एक साल पूरा होने के साथ ही आगामी रीट परीक्षा-2024 के आयोजन को लेकर तैयारियों का बिगुल बज चुका है. यह परीक्षा 27 फरवरी, 2025 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों परीक्षार्थी शामिल होंगे.

पारदर्शिता और सुरक्षा का खास ध्यान

पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में नकल और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर विपक्षी बीजेपी ने जमकर हमले किए थे. इस बार भजनलाल सरकार ऐसी किसी चूक को दोहराने के मूड में नहीं है. परीक्षा के आयोजन में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव सुधांश पंत खुद पूरे आयोजन पर नजर रख रहे हैं.

मुख्य सचिव ने आदेश जारी करते हुए सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में परीक्षा संचालन समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं. जिला पुलिस कप्तान इन समितियों के सह-अध्यक्ष होंगे. परीक्षा केंद्रों को लेकर भी खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

  • परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में ही बनाए जाएंगे.
  • परीक्षा के दिन केंद्र के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.
  • प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 200 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए.
  • केंद्र चारदीवारी वाले भवनों में ही स्थापित होंगे, और ऐसे भवन जहां कोचिंग क्लासेज चलती हैं या पास में कोई हॉस्टल है, उनका चयन नहीं होगा.

फोटो और पहचान की सख्त जांच

मुख्य सचिव ने परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए खास निर्देश दिए हैं. अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर लगे फोटो का उनके वर्तमान स्वरूप से मिलान किया जाएगा. यदि पुरुष अभ्यर्थी की फोटो में दाढ़ी नहीं है और परीक्षा के समय वह दाढ़ी में है, तो उसकी पहचान सावधानीपूर्वक जांची जाएगी.

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

रीट-2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Jobs 2024: राजस्थान में निकली 740 पदों पर वैकेंसी, इस डेट से पहले करना होगा अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget