एक्सप्लोरर

NTSE Scholarships: RBSE राजस्थान बोर्ड ने सत्र 2020-21 के लिए NTSE स्टेज-1 परीक्षा की तैयारियां पूरी की

NTSE Stage -1 Exam 2020-21: राजस्थान बोर्ड ने सत्र 2020-21 के लिए NTSE स्टेज-1 परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है. ये परीक्षा 12 दिसंबर और 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की जानी है.

National Talent Search Examination Stage-1 (NTSE) 2020-21: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद {NCERT} नई दिल्ली की गाइडलाइंस के मुताबिक़ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड {RBSE} द्वारा हर साल आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2020 स्टेज -1 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.  मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और अंडमान एडं निकोबार द्वीप समूह के छोड़कर अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में यह परीक्षा 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की जायेगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड {RBSE}के अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल जारोली ने अजमेर स्थित मुख्यालय पर जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2020-21 के लिए NTSE Stage -1 की परीक्षा के लिए प्रत्येक जिलों पर एक –एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस बार प्रदेश से प्रथम स्तरीय इस राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 10,187 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगें. यहां पर यह परीक्षा 13 दिसंबर को होगी. परीक्षा कोरोना गाइडलाइन के साथ दो पालियों में आयोजित की जायेगी.

आपको बतादें कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद {NCERT} नई दिल्ली ने 25 अक्टूबर 2020 को एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक़ सत्र 2020-21 के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज- 1 को मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और अंडमान एडं निकोबार द्वीप समूह में 12 दिसंबर 2020 को तथा देश के अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की जानी थी. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज- 2 देश भर में 13 जून 2021 को आयोजित की जायेगी. जो स्टूडेंट्स स्टेज फर्स्ट में क्वालीफाई करेंगें वे ही राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा सेकेंड स्टेज में शामिल किये जायेंगे.

ऑफिशियल नोटिस के लिए क्लिक करें

पिछले साल, कुल 2,103 स्टूडेंट्स NTSE स्कॉलरशिप के लिए चुने गए थे. एनसीईआरटी ने वर्ष 2019 में, एनटीएसई छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी कर दी थी. इससे पहले, यह स्कॉलरशिप 1,000 मेधावी स्टूडेंट्स को दिया गया था.

NTSE छात्रवृत्ति: शिक्षा के विभिन्न चरणों में लगभग 2,000 छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी-

  • कक्षा 11 से कक्षा 12 के लिए: 1,250 रुपये प्रति माह
  • स्नातक और स्नातकोत्तर वर्षों के लिए: 2,000 रुपये प्रति माह
  • पीएचडी के लिए, छात्रवृत्ति की राशि यूजीसी के मानदंडों के अनुसार तय की गई है

आपको बतादें कि सत्र 2019-20 के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज- 2 का आयोजन 7 फरवरी 2021 किया जायेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

Embed widget