एक्सप्लोरर

NCERT NTSE 2020: राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज-2 की एग्जाम डेट का हुआ एलान, पढ़ें डिटेल्स

NCERT NTSE Stage-2: एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज – 2 की परीक्षा तारीख का ऐलान कर दिया है.

National Talent Search Examination 2020 Date: नेशनल काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिग {NCERT} ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) 2019-20 सत्र के स्टेज-दो की परीक्षा तारीख का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 7 फरवरी 2021 को आयोजित की जायेगी. इसके पहले यह परीक्षा 10 मई 2020 को आयोजित की जाने वाली थी. परन्तु कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2019-2020 स्टेज -2 का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जायेगी. स्टेज- 2 की परीक्षा का आयोजन एनसीईआरटी द्वारा किया जाता है. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज -1 की परीक्षा संबंधित राज्य के एससीईआरटी द्वारा ली जाती है. परीक्षा से संबंधित जानकारी NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज-2 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स परीक्षा तारीख से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. बिहार स्टेट की बात करें तो यहां से एनटीएसई स्टेज-दो की परीक्षा में कुल 736 परीक्षार्थी शामिल होंगे. स्टेज-एक की परीक्षा एससीईआरटी द्वारा नवंबर में ली गयी थी. स्टेज -1 की परीक्षा में प्रदेश भर से 12 हजार 801 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 736 स्टूडेंट्स स्टेज -2 के लिए चयनित किये गए. ज्ञात हो कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज -1 में वे स्टूडेंट्स शामिल किये जाते हैं जो उस सत्र में कक्षा दसवीं में पढ़ रहे होते हैं.  जो स्टूडेंट्स स्टेज -1 और स्टेज-2 की परीक्षा में सफल होते हैं उन्हें कक्षा 11वीं और 12वीं में सालाना 12 हजार रूपये की स्कॉलरशिप दी जाती है. इसके बाद स्नातक से पीएचडी तक यूजीसी नियमानुसार छात्रवृत्ति दी जाती है. बिहार स्टेट की बात करें तो इस स्टेट के लिए 691 का कोटा निर्धारित है. इसलिए इस राज्य से कुल 691 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया जाएगा. इसमें सामान्य कैटेगरी के 310, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के 29, पिछड़ा वर्ग के 96, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 142, पिछड़ा वर्ग की महिला के 24, अनुसूचित जाति के 117, अनुसूचित जनजाति के  07 और दिव्यांग के 11 स्टूडेंट्स शामिल होंगें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget