एक्सप्लोरर

RBSE Rajasthan Board 2024: 10वीं-12वीं की डेटशीट हुई जारी, 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगी परीक्षाएं

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी की है. जो छात्र परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डेटशीट देख सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड की10वीं और12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित की जाएंगी. राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 29 फरवरी, 2024 से शुरू होकर 4 अप्रैल, 2024 को समाप्त होंगी. वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएंगी. 12वीं कक्षा की पहली परीक्षा 29 फरवरी को मनोविज्ञान विषय में होगी और 10वीं कक्षा की पहली परीक्षा 7 मार्च को अंग्रेजी विषय में होगी.

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा की डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया है. छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डेटाशीट डाउनलोड कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह की पारी में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 तक है. 

फर्जी वेबसाइट 

आधिकारिक वेबसाइट के रिलीज से पहले, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के लिए एक फर्जी वेबसाइट के रिलीज की भी रिपोर्टें आई थीं. जिस पर राजस्थान बोर्ड ने ट्विटर के माध्यम से बताया था कि डेटशीट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी. छात्रों को किसी भी अन्य वेबसाइट पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

पिछले साल कब हुआ था एग्जाम

पिछले वर्ष, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. इस बार परीक्षा पहले आयोजित की जा रही है. राजस्थान बोर्ड के 5वीं से 8वीं कक्षा के लिए पंजीकरण 12 जनवरी से शुरू हो गया है. पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं.

RBSE Rajasthan Board Exam 2024 Soon: इस तरह कर सकेंगे शेड्यूल चेक

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर है rajeduboard.rajasthan.gov.in.
  • अब उम्मीदवार होमपेज पर बोर्ड एग्जाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब उम्मीदवार 10वीं या 12वीं की डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद फाइल को डाउनलोड करें.  
  • अब उम्मीदवार इस फाइल का प्रिंट आउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें : UPSC IFS Result 2023: यूपीएससी ने जारी किए IFS परीक्षा के नतीजे, ऐसे करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget