एक्सप्लोरर

कहां से की है प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने पढ़ाई-लिखाई? जानिए

प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की है. वे राजनीति से दूर रहते हुए भी भारत जोड़ो यात्रा में दिखीं और आज उनका जन्मदिन है.

Miraya Vadra Education Qualification: प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा का अजा जन्मदिन है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की बेटी मिराया भले ही अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखे हों, लेकिन वह चर्चा में रहती हैं...

मिराया वाड्रा भारत की उस राजनीतिक विरासत से आती हैं, जिसने देश की दशा और दिशा तय की है. उनकी परदादी इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं, जबकि परनाना जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे. मिराया के दादा राजीव गांधी और दादी सोनिया गांधी का भी राजनीति में बड़ा योगदान है.

कितनी पढ़ी-लिखी हैं मिराया?

मिराया वाड्रा ने देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. यह स्कूल देश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है. पढ़ाई में अच्छी होने के साथ-साथ मिराया को एडवेंचर एक्टिविटीज में भी दिलचस्पी है. फिलहाल वह इंस्ट्रक्टर लेवल डाइविंग कोर्स कर रही हैं.

वेल्हम गर्ल्स स्कूल की बात करें तो ये इस स्कूल की फीस काफी महंगी है. इस स्कूल की स्थापना साल 1957 में की गई थी. यह एक इंग्लिश मीडियम प्राइवेट स्कूल है, जो कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) बोर्ड के अंतर्गत शिक्षा प्रदान करता है. यानी यहां CISCE के तहत ICSE और ISC बोर्ड की पढ़ाई कराई जाती है.  

यह स्कूल देहरादून के प्रसिद्ध और शांत इलाके डालनवाला में स्थित है.  वेल्हम गर्ल्स स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता रखता है, बल्कि यह इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (IPSC) का सदस्य भी है.

यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

पब्लिक में कब दिखीं मिराया?

मिराया आमतौर पर मीडिया से दूर रहती हैं, लेकिन 2024 की भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने अपने चाचा राहुल गांधी के साथ कदम मिलाकर चलते हुए सबका ध्यान खींचा. इसके बाद वायनाड लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान अपनी मां प्रियंका गांधी का समर्थन करते हुए भी वह दिखी थीं.

यह भी पढ़ें:  JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- 'हां, यह बहुत...'
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- 'हां, यह बहुत...'
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget