एक्सप्लोरर

न SPG न NSG...देश की राष्ट्रपति की रक्षा करते हैं ये स्पेशल गार्ड, जानिए इसमें कैसे होते हैं भर्ती

250 साल पुरानी भारतीय सेना की सबसे खास यूनिट ‘प्रेसीडेंट्स बॉडीगार्ड’ देश के राष्ट्रपति की सुरक्षा में हर पल तैनात रहती है.

गणतंत्र दिवस हो या फिर राष्ट्रपति भवन में कोई खास समारोह, आपने राष्ट्रपति के बगल में खड़े बेहद सजीले और रौबदार जवानों को जरूर देखा होगा. ये कोई आम सैनिक नहीं होते, बल्कि इन्हें कहा जाता है प्रेसीडेंट्स बॉडीगार्ड (PBG). यह भारतीय सेना की सबसे पुरानी और गौरवशाली यूनिट है, जो देश के सर्वोच्च नागरिक राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहती है.

कौन होते हैं PBG जवान?

प्रेसीडेंट्स बॉडीगार्ड यूनिट का मुख्य कार्य राष्ट्रपति की सुरक्षा करना और हर पल उनके साथ रहना होता है. ये जवान न सिर्फ देश के सबसे फिट और अनुशासित सैनिकों में गिने जाते हैं, बल्कि इनका कद-काठी और ट्रेनिंग भी बेहद खास होती है. PBG के सैनिकों की लंबाई कम से कम 6 फीट होनी जरूरी है. आज भी इस यूनिट में जाट, सिख और राजपूत जातियों के जवानों को प्राथमिकता दी जाती है, जो मुख्य रूप से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आते हैं.

कितनी पुरानी है ये यूनिट?

PBG की स्थापना सन् 1773 में ईस्ट इंडिया कंपनी के समय हुई थी. उस वक्त इसका गठन गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स ने किया था. शुरुआत में इसमें 50 मुगल ट्रूप्स को शामिल किया गया था, जो बाद में बनारस के राजा चैत सिंह की मदद से बढ़कर 100 हुए. देश आजाद हुआ, अंग्रेज चले गए, लेकिन यह यूनिट आज भी राष्ट्रपति की सेवा में है. पहले ये वायसराय की सुरक्षा करती थी, अब राष्ट्रपति के अंगरक्षक हैं.

सिलेक्शन प्रक्रिया और ट्रेनिंग

PBG में शामिल होना किसी भी सैनिक के लिए गर्व की बात होती है. लेकिन इसमें भर्ती आसान नहीं होती. चयनित जवानों को 2 साल की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें उन्हें तलवारबाज़ी, पैरा ट्रूपिंग, घुड़सवारी और शारीरिक दक्षता के हर पहलू में निपुण बनाया जाता है. इस ट्रेनिंग के अंत में, जवान अपने कमांडेंट के सामने तलवार पेश करते हैं – यह परंपरा इस बात का प्रतीक है कि अब उनका जीवन और हथियार राष्ट्र सेवा को समर्पित है.

घोड़ों के साथ खास रिश्ता

PBG की एक और खास बात है इनके घोड़े. यह यूनिट भारतीय सेना की एकमात्र ऐसी टुकड़ी है जो अब भी परंपरागत घुड़सवार अभ्यास करती है. जवानों को घुड़सवारी में इतनी महारत होती है कि ये बिना लगाम के 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी घोड़े पर सवारी कर सकते हैं. सुबह की शुरुआत ही इनका घोड़ों के साथ अभ्यास करके होती है.

क्या पहनते हैं ये जवान?

इनका यूनिफॉर्म भी बेहद खास होता है चमचमाती लाल और सुनहरी पोशाक, सिर पर साफा, और हाथ में तलवार ये सब मिलकर इन्हें किसी फिल्मी सीन से भी ज्यादा प्रभावशाली बना देते हैं. हर बार जब ये गणतंत्र दिवस परेड में नजर आते हैं, लोग इन्हें देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग के बाद चपरासी की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget