एक्सप्लोरर

PM मोदी का एलान- बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र इस कंटेस्ट को जीतकर उनसे मिल सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाली परीक्षाओं को ध्यान में रखकर एक अहम घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए एक कॉन्टेस्ट की घोषणा की है.

 

नई दिल्ली: स्टूडेंट्स के बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ गया है. परीक्षाओं के नजदीक आते ही छात्रों में अपनी तैयारियों को लेकर बेचैनी भी बढ़ती जाती है. सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी और बिहार बोर्ड के अलावा कई अन्य राज्यों में भी बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं. अपनी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर छात्र जमकर मेहनत कर रहे हैं. कई स्कूल्स में एक्स्ट्रा क्लोसेज की भी व्यवस्था की गई है. कई स्कूलों ने अपनी प्री- बोर्ड परीक्षाएं भी लेनी शुरू कर दी हैं.

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाली परीक्षाओं को ध्यान में रखकर एक अहम घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए एक कॉन्टेस्ट की घोषणा की है. दरअसल, इन दिनों छात्रों में परीक्षाओं को लेकर तनाव बहुत ज्यादा रहता है. छात्रों के इसी तनाव को कम करने के लिए ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री ने ये जानकारी साझा की है. अपने ट्रीट में उन्होंने लिखा, ''परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं और 'परीक्षा पे चर्चा भी'. परीक्षाओं के तनाव को कम करने के लिए चलो मिलकर काम करते हैं. 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए एक दिलचस्प प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जो भी छात्र विजेता रहेंगे उन्हें 2020 की शुरुआत में होने वाली 'परीक्षा पे चर्चा' में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.''

आपको बता दें कि इस 'परीक्षा पे चर्चा' की शुरुआत 2018 में की गई थी. जिसमें परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं के तनाव के साथ-साथ उनके परिजनों से भी बातचीत की जाती है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में ये कहा है कि जो छात्र इस प्रतियोगिता में विजेता रहेंगे उन्हें 2020 में होने वाली परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा लेने के साथ-साथ उनसे मिलने का भी मौका मिलेगा. प्रतियोगिता से परीक्षा पे चर्चा में पहुंचे छात्र पीएम मोदी से मनचाहे सवाल भी पूछ सकते हैं. परीक्षा में चर्चा के तहत बोर्ड की परीक्षाओं के अलावा अन्य परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवा छात्रों के तनाव को कम करने में मदद की जाएगी.

ऐसे ले सकते हैं परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको innovate.mygov.in पर जाना होगा और वहां Participate as Student पर क्लिक करना है. छात्रों को इस प्रतियोगिता परीक्षा में 5 विषयों में से किसी एक पर अधिकतम 1500 शब्दों में अपना जवाब लिखना है. इस प्रतियोगिता के जरिए छात्र अपने सवाल भी पीएम मोदी को लिखकर भेज सकते हैं. आपके सवाल सिर्फ 500 शब्दों तक ही सीमित होने चाहिए. परीक्षा पे चर्चा में छात्रों के अलावा अध्यापक भी हिस्सा ले सकते हैं. रजिस्टर करने के लिए वेबसाइट पर दोनों के लिए ऑप्शंस मौजूद हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Students Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget