एक्सप्लोरर

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी चांस, फटाफट फॉलो करें ये स्टेप्स

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है. 12वीं के बाद पढ़ रहे 21 से 24 साल तक के उम्मीदवार 5,000 रुपये मासिक भत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं.

PM Internship Scheme 2024: जो छात्र-छात्राएं पीएम इंटर्नशिप योजना का फायदा लेना चाहते हैं उनके लिए ये खबर बेहद ही जरूरी है. आज इस स्कीम का फायदा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी डेट है. ऐसे में अगर आप पात्र हैं और अभी तक अप्लाई नहीं कर सके हैं तो फौरन पंजीकरण कर दें. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट pminternship.mca.gov.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

इस योजना के माध्यम से चयनित कैंडिडेट्स को 5 हजार रुपये का मासिक वजीफा दिया जाएगा. केंद्र सरकार 4,500 रुपये का योगदान देगी. वहीं, कंपनियां अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से 500 रुपये जोड़ेंगी. इंटर्न को 6 हजार रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी.

यह भी पढ़ें: UPSC Tips: विकास दिव्यकीर्ति सर की ये टिप्स करें फॉलो, आसानी से क्रैक होगा आईएएस एग्जाम, इन बातों पर करना है फोकस

ये कर सकते हैं आवेदन
इस स्कीम के तहत 12वीं के बाद ऑनलाइन या फिर डिस्टेंस मोड से पढ़ाई करने वाले छात्र अप्लाई कर सकते हैं. इन उम्मीदवारों की उम्र  21 साल से लेकर 24 साल के मध्य होनी जरूरी है. जबकि 24 वर्ष से ज्यादा एज वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं. जिन कैंडिडेट्स के परिवार की सालाना आय 8 लाख से ज्यादा है या परिवार का कोई सदस्य स्थाई सरकारी नौकरी करता है या IIT, IIM, IISER, NID, IIIT जैसे बड़े संस्थानों से ग्रेजुएशन किया है तो वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं.

कितनी जगह कर सकते हैं अप्लाई?

इस योजना का मकसद 5 वर्ष अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. इनमें गैस, तेल और ऊर्जा के फील्ड में अधिक अवसर हैं. इसके बाद ट्रैवल्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में भी इंटर्नशिप के ढेरों मौके हैं.  एक कैंडिडेट अधिकतम 5 इंटर्नशिप ऑप्शन चुन सकता है. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप की अवधि एक साल की रहेगी.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: मिलिए उस महिला से जिसने यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने के लिए छोड़ दिया था मेडिकल करियर

ये हैं जरूरी दस्तावेज

पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार के पास आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो होने बेहद जरूरी हैं.

किस तरह कर सकते हैं आवेदन

  • स्टेप 1: अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक साइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर जरूरी डिटेल्स दर्ज करके अकाउंट बना लें.
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार इसको डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- किस देश के बच्चे हैं सबसे पढ़ाकू? हर दिन कितने घंटे करते हैं पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget