एक्सप्लोरर

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका, इन कंपनियों में मिलेगा काम

PM Internship Scheme:पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत डेढ़ लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं. इस स्कीम के लिए छात्र जल्द से जल्द आवेदन कर लें.

PM Internship Scheme: बेरोजगारी के बढ़ते मुद्दे के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है. इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ बड़े उद्योगों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 जुलाई को बजट भाषण में इस योजना का ऐलान किया जिसमें अगले पांच वर्षों में 500 प्रमुख कंपनियों के साथ मिलकर इंटर्नशिप के मौके उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.

सरकार ने लगभग 60,000 आवेदनों को इंटर्नशिप देने की योजना बनाई है, जबकि निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 125,000 से अधिक रिक्तियों की घोषणा की थी. जिसके लिए आवेदन प्रोसेस चल रही है. इंटर्नशिप करने के लिए छात्र 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्कीम के लिए 1.55 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.

आवेदन के लिए युवाओं को आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी. इच्छुक युवा इस योजना के लिए सरकार की आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. योजना के तहत, युवाओं को एकमुश्त 6000 रुपये और साल भर तक हर महीने 5000 रुपये का भत्ता मिलेगा. इसमें से 4500 रुपये सरकार द्वारा और 500 रुपये कंपनियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: IAS छोड़ इस महिला ने चुना IPS, खूबसूरती की मामले बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे   

PM Internship Scheme: ये हैं प्रमुख कंपनियां

इस योजना के तहत शामिल कंपनियों की संख्या 500 तक पहुंच गई है. इसमें प्रमुख कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जुबिलेंट फूडवर्क्स, टेक महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प का नाम शामिल है. चयनित युवाओं को दिसंबर में इन कंपनियों में शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi: कहां से की है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पढ़ाई-लिखाई? इस यूनिवर्सिटी से किया है ये कोर्स

PM Internship Scheme: कैसे करें अप्लाई
  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apminternship.mca.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और रजिस्ट्रेशन विकल्प को खोजें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन पेज पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरा भर दें.
  • स्टेप 5: अब अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र सबमिट कर दें.
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- LBSNAA: फ्री में नहीं होती IAS की ट्रेनिंग, चुकानी पड़ती है हजारों की फीस, इतनी है सैलरी…ये सुविधाएं भी हैं शामिल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget