एक्सप्लोरर

PM Internship Scheme: देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए यहां करें अप्लाई, जानें समस्या होने पर कहां कर सकेंगे शिकायत

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mci.gov.in के जरिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे.

12 अक्टूबर से शुरू हो रही पीएम इंटर्नशिप स्कीम में 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके 21 से 24 साल तक के युवा देश की नामी कंपनियों में इंटर्नशिप कर सकेंगे.  25 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद चुने गए कैंडिडेट्स की इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी.  इंटर्नशिप के दौरान आने वाली किसी दिक्कत या शिकायतों को दूर करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-116-090 चालू किया गया है. इसमें कंपनी में माहौल से लेकर इंटर्नशिप के दौरान होने वाली किसी भी तरह की शिकायत की जा सकेगी. इन शिकायतों को केंद्र सरकार की ओर से निस्तारित किया जाएगा.

कौन कर सकता है अप्लाई

21 से 24 साल तक की उम्र के ऐसे भारतीय युवा इस स्कीम के तहत अप्लाई कर सकते हैं जो कहीं पर फुल टाइम जॉब ना कर रहे हों. हालांकि जिन युवाओं के माता पिता या पति पत्नी में से कोई सरकारी नौकरी में है या जो फुल टाइम एजुकेशन कोर्स पढ़ रहे हैं, वह आवेदन नहीं कर सकते. हालांकि ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में एनरोल्ड विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

एक साल की इंटर्नशिप वाली इस स्कीम में फिलहाल ऐसे युवा शामिल नहीं हो सकेंगे जिनके माता-पिता या पति-पत्नी में से किसी की सालाना आमदनी 8 लाख रुपये से अधिक हो. साथ ही परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार का कर्मचारी हो तो वह भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे.

आरक्षण व्यवस्था रहेगी लागू

आम बजट में केंद्र सरकार ने एक करोड़ युवाओं को अगले 5 वर्षों में नामी कंपनियों मे इंटर्नशिप करने के लक्ष्य के साथ इस योजना का ऐलान किया था. जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में 1,25,000 युवाओं को इंटर्नशिप करने का लक्ष्य रखा गया है. इस पायलट सहित पूरी स्कीम में केंद्र सरकार की रिजर्वेशन पॉलिसी लागू रहेगी. इस स्कीम में चुने गए कैंडिडेट्स को केंद्र सरकार एक मुश्त छह हजार रुपये देगी.

यह योग्यता होनी जरूरी

स्कीम में हाई स्कूल और इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके ऐसे युवा जिन्होंने आईटीआई सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट से डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी फार्मा जैसे कोर्स की पढ़ाई की है वह आवेदन कर सकेंगे. वर्तमान में कॉल सेंटर के जरिए ऐसे लोगों ने भी इच्छा जताई है जो आठवीं पास है. ऐसे लोगों के बारे में फिलहाल सरकार ने योजना में कोई प्रावधान तो नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि निकट भविष्य में इसको लेकर फैसला हो सकता है.

स्कीम से कौन-कौन बाहर

आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईडी और ट्रिपल आईटी जैसे संस्थानों से डिग्री ले चुके युवा इंटर्नशिप के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे. इसके अलावा जिनके पास का सीए, सीएमए, सीए, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या और किसी तरह की प्रोफेशनल मास्टर्स डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री है, वह भी अप्लाई नहीं कर सकते.

सरकारी योजना का लाभ लेने वाले नहीं कर सकेंगे आवेदन

जो लोग केंद्र अथवा राज्य सरकार की योजनाओं में किसी भी स्किल अप्रेंटिसशिप इंटर्नशिप या स्टूडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा हो, वह इस योजना के पात्र नहीं होंगे. जिन लोगों ने नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम या नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत किसी भी समय अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या ट्रेनिंग ले रहे हैं, वह भी इसमें आवेदन नहीं कर सकेंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget