एक्सप्लोरर

7 साल की उम्र में पास कर ली थी यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा, जानिए कौन हैं सुषमा वर्मा

लखनऊ की रहने वाली सुषमा वर्मा ने यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा महज 7 साल की आयु में पास कर ली थी. इस उम्र में दसवीं पास करने की बाद उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया गया था.

उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है. इस बार दसवीं और बारहवीं की यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 58 लाख 85 हजार छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इस परीक्षा का रिजल्ट आने में अभी समय है. लेकिन इससे पहले आज हम आपको उस छात्रा की कहानी बताएंगे जिसने सबसे कम उम्र में यूपी बोर्ड के दसवीं की परीक्षा पास कर ली थी. सबसे बड़ी बात कि इस परीक्षा को देने के लिए सुषमा को यूपी बोर्ड से विशेष अनुमति लेनी पड़ी थी, क्योंकि यूपी बोर्ड का नियम है कि कोई भी परीक्षार्थी 14 साल की उम्र से पहले दसवीं की परीक्षा नहीं दे सकता है.

महज 7 साल की उम्र में पास की थी यूपी बोर्ड की परीक्षा

लखनऊ की रहने वाली सुषमा वर्मा ने यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा महज 7 साल की आयु में पास कर ली थी. इस उम्र में दसवीं पास करने की बाद उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया गया था. जब सुषमा ने दसवीं की परीक्षा पास की थी तब उनकी उम्र 7 साल 3 महीने और 28 दिन थे. सुषमा लखनऊ के सेंट मीरा इंटर कॉलेज की छात्रा थीं और वहीं से उन्होंने अपनी दसवीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

15 साल की उम्र में पीएचडी में एडमिशन

सुषमा के यह कारनामे सिर्फ दसवीं तक ही सीमित नहीं थे, बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए मात्र 15 साल की उम्र में माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी किया और फिर पीएचडी में अपना इनरोलमेंट करा लिया. ऐसा करने के बाद सुषमा फिर से सबसे कम उम्र की स्टूडेंट बन गई थीं जिसने एमएससी पूरी करने के बाद 15 साल की उम्र में पीएचडी में अपना एनरोलमेंट कराया हो. सुषमा के अलावा लखनऊ के ही राष्ट्रम आदित्य श्रीकृष्ण ने भी साल 2021 में 10 साल की उम्र में यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पास की थी. आदित्य को 10वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर मिले थे, उन्हें हिंदी में 82, इंग्लिश में 83, मैथमेटिक्स में 76, साइंस में 84 और सोशल साइंस में 86 नंबर मिले थे. आपको बता दें आदित्य ने भी 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए यूपी बोर्ड से स्पेशल परमीशन ली थी.

ये भी पढ़ें: ये हैं दिल्ली के टॉप 5 स्कूल, जानिए कैसे मिलता हैं यहां एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Special TET 2026: ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी
ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी
NEET UG Stray Vacancy Round: MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन
MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन
शिक्षक भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, अब 4 साल का ITEP कोर्स करने वाले भी बनेंगे शिक्षक 
शिक्षक भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, अब 4 साल का ITEP कोर्स करने वाले भी बनेंगे शिक्षक 
India Post Recruitment 2026: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली नौकरी, मिलेगी 63000 सैलरी
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली नौकरी, मिलेगी 63000 सैलरी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget