एक्सप्लोरर

Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी ने बच्चों से कहा- परीक्षा हॉल में जाते ही सबसे पहले कर दें ये काम! फिर कोई टेंशन नहीं...

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि अगर एग्जाम हॉल के अंदर प्रवेश करने पर आपने कुछ काम कर लिए तो यहां होने वाली घबराहट से बच सकते हैं. जानते हैं क्या है पीएम की सलाह.

Pariksha Pe Charcha 2024 By Prime Minister Modi: नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस समय परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. पीएम मोदी स्टूडेंट्स के बहुत से सवालों के जवाब दे रहे हैं. इस बीच कई बच्चों ने उनसे पूछा की एग्जाम के पहले का प्रेशर अलग होता है लेकिन कई बार एग्जाम हॉल में प्रवेश करने के बाद या पेपर मिलने के बाद घबराहट होने लगती है. इससे उन्हें जो आता है वो भी वे ठीक से नहीं लिख पाते. इस तरह के प्रेशर को कैसे हैंडल करें ताकि पेपर न बिगड़े.

एग्जाम हॉल में प्रवेश करते ही करें ये काम

इस बारे में पीएम ने बच्चों को सलाह दी कि सबसे पहले तो आखिर-आखिर तक किताब लेकर घूमना, परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के पहले तक पढ़ना, इस आदत से बचें. अंत में किताब बंद कर दें और परेशान न हों. परीक्षा हॉल जैसे ही खुल जाए अंदर प्रवेश करें और जो दस-पंद्रह मिनट मिलें उनमें आपस में हल्के-फुल्के मजाक करें, बातचीत करें लेकिन पढ़ाई के विषय में चर्चा न करें.

सबसे पहले पूरा पेपर पढ़ें

पेपर हाथ में आते ही सबसे पहले दस मिनट निकालकर इसे पूरा पढ़ें और उसी समय तय कर लें कि आपको किस सेक्शन को कितना समय देना है. इससे जो बच्चे अंत में समय की कमी की शिकायत करते हैं उससे बचा जा सकेगा. मन में तय कर लें कि किस सवाल पर या किस सेक्शन पर कितना समय खर्च करना है. इससे अंत में होने वाले तनाव से बचा जा सकेगा.

इस तनाव से बचने के लिए प्री-प्रिपरेशन जरूरी है

इस बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि पानी में उतरने के बाद डरता वही है जिसे तैरना नहीं आता. ठीक इसी तरह एग्जाम हॉल में प्रवेश करने के बाद डरता वही है जिसकी तैयारी नहीं होती. इसलिए बहुत जरूरी है कि आप एग्जाम के पहले दिन में पढ़ने के लिए जितने भी घंटे निकालते हैं उसमें लिखकर प्रैक्टिस करने के लिए अधिकतम समय निकालें.

जो लिखकर अभ्यास करते हैं उनकी तैयारी अलग ही लेवल की होती है. लिखें, उसे पढ़ें और करेक्ट करें इससे आपकी तैयारी पक्की होगी. आईपैड और मोबाइल के जमाने में लिखना बच्चे भूल रहे हैं और ये बहुत बड़ी समस्या है. 

यह भी पढ़ें: RPSC ने निकाली प्रोगामर पद पर भर्ती, 2 लाख से ज्यादा मिलेगी महीने की सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget