एक्सप्लोरर

करियर को लेकर न हों परेशान, स्टूडेंट्स के हर सवाल का जवाब दे रहे हैं हमारे एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली: स्टूडेंट्स की एडमिशन से लेकर करियर तक की उलझन सुलझा रहे हैं हमारे एक्सपर्ट्स. स्टूडेंट्स के सवाल और हमारे एक्सपर्ट्स के जवाब.

Q.1 मैं प्रोफेशनल कोर्स करना चाहता हूं, इस बारे में कुछ बताएं ? A.1 आजकल स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल कोर्स ज्यादा पसंद आ रहे हैं. इन कोर्सेस में मास कम्युनिकेशन एण्ड जर्नलिज्म, टूर एण्ड ट्रेवल और एनिमेशन समेत कई कोर्स शामिल हैं. लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि सामान्य कोर्सेस (ट्रेडिशनल) का भी अपना अलग महत्व है. प्रोफेशनल कोर्स में आपको किसी एक प्रोफेशन के लिए तैयार किया जाता है और आप तीन से चार सालों तक उसी कोर्स के बारे में पढ़ते हैं. स्टूडेंट्स आजकल प्रोफेशनल कोर्सेस में डिप्लोमा भी कर रहे हैं.

Q.2 मुझे दिल्ली यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में ग्रेजुएशन करनी है, मुझे इस कोर्स में एडमिशन कैसे मिलेगा ? A.2 दिल्ली यूनिवर्सिटी से आपको म्यूजिक में ग्रेजुएशन करने के लिए एंट्रेंस टेस्ट पास करना होगा. 31 मई से म्यूजिक समते 9 अन्य एंट्रेंस आधारित कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

Q.3 पुलिस में जाने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए ? A.3 अगर आप 12वीं के बाद पुलिस में जाना चाहते हैं तो कॉन्सटेबल की तैयारी कर सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो पहले ग्रेजुएशन करें.

Q.4 दिल्ली यूनिवर्सिटी इस बार कितनी कट-ऑफ निकालने की तैयारी में है ? A.4 दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक यूनिवर्सिटी 6 कट-ऑफ निकाल सकती है. ये कट-ऑफ 20 जून, 24 जून, 1 जुलाई, 7 जुलाई, 13 जुलाई और 18 जुलाई को आएंगी.

Q.5 BMS कोर्स के लिए क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस होता है ? A.5 दिल्ली यूनिवर्सिटी से Bachelor of Management Studies (BMS) कोर्स करने के लिए आपको एंट्रेंस टेस्ट पास करना होगा. इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 31 मई से शुरू हो रहे हैं.

Q.6 कॉमर्स से 12वीं की है, आगे कौन सी फील्ड में जा सकता हूं ? A.6 कॉमर्स के स्टूडेंट्स के पास, बैंकिंग, फाइनेंस, कॉर्पोरेट, टीचिंग, खुद का बिजनेस लगाने के साथ-साथ हायर एजुकेशन का भी ऑप्शन मौजूद है. अपनी रुचि के अनुसार किसी भी फील्ड में जा सकते हैं.

Q.7 बीएससी इंस्ट्रुमेंटेशन कोर्स के बारे में बताएं और इस कोर्स को करने के बाद क्या करियर ऑप्शन हो सकते हैं ? A.7 साइंस और रिसर्च में जो इंस्ट्रुमेंट इस्तेमाल में लाए जाते हैं बीएससी इंस्ट्रुमेंटेशन कोर्स उन्हीं इंस्ट्रुमेंट्स के अध्ययन से जुड़ा हुआ है. आपको बता दें ये कोर्स विदेशों में काफी पॉपुलर है इस कोर्स को करने के बाद आप रिसर्च, हायर एजुकेशन और टीचिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं.

Q.8 सीबीएसई का 12वीं क्लास का रिजल्ट कब तक आएगा, मुझे डीयू में रजिस्ट्रेशन करना है ? A.8 आप परेशान न हों, सीबीएसई आज-कल में अपने नतीजे घोषित कर देगा. वैसे आपके पास डीयू में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 जून तक का समय है.

Q.9 मैं मास कम्यूनिकेशन करना चाहती हूं, किसी अच्छे इंस्टिट्यूट का नाम बताएं ? A.9 मास कम्यूनिकेशन करने के लिए आप जामिया मिल्लिया इस्लामिया, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता यूनिवर्सिटी, IIMC और बीएचयू जैसे संस्थानों का रुख कर सकती हैं.

Q.10 फैशन डिजाइनिंग के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलजी और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइन में से कौन सा इंस्टिट्यूट बेहतर है ? A.10 दोनों ही इंस्टिट्यूट काफी अच्छे हैं, आप किसी में भी एडमिशन ले सकते हैं.

नोट: इन सवालों के जवाब हमारे एजुकेशन एक्सपर्ट एम.के शर्मा ने दिए हैं. एम.के शर्मा एजुकेशन फील्ड के बड़े जानकार हैं और पिछले 25 सालों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget