एक्सप्लोरर

इस दिन से शुरू होगी वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना, करोड़ों स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

One Nation One Subscription: वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना की शुरुआत एक जनवरी से हो जाएगी. 1 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिलेगा.

देशभर के विश्वविद्यालयों, IITs और राज्य द्वारा वित्त पोषित हायर एजुकेशन इंस्टीटूट्स संस्थानों के करीब 1.8 करोड़ छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' (ONOS) योजना के तहत 1 जनवरी 2024 से इन छात्रों को दुनिया भर की 13,400 से अधिक टॉप अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं तक मुफ्त पहुंच मिलेगी. इसका मकसद देश के सभी छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्रों तक समान पहुंच प्रदान करना है.

इस पहल के पहले चरण के तहत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित, चिकित्सा, मानविकी, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित 13,400 अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाएं छात्रों के लिए उपलब्ध होंगी. इन पत्रिकाओं में से कई प्रमुख प्रकाशक जैसे Elsevier, Springer Nature और Wiley द्वारा प्रकाशित की जाती हैं.

कैसे होगा फायदा?

इस योजना के माध्यम से 451 राज्य विश्वविद्यालय, 4,864 कॉलेज और 172 राष्ट्रीय महत्व के संस्थान उन 6,380 उच्च शिक्षा और शोध संस्थानों में शामिल होंगे जिन्हें इन पत्रिकाओं तक पहुंच प्राप्त होगी. अब तक केवल कुछ चुनिंदा संस्थानों के पास ही ऐसी पत्रिकाओं की सदस्यता थी. लेकिन ONOS के जरिए अब हर संस्थान को समान रूप से ये सुविधाएं मिलेंगी.

ये भी पढ़ें-

भारत की टॉप-500 कंपनियां कौन-सी हैं, जिनमें छात्रों को मिलनी है इंटर्नशिप?

पहल के अगले चरण

इस पहल का दूसरा चरण निजी शैक्षणिक संस्थानों तक विस्तार करेगा, जो सार्वजनिक-निजी साझेदारी मॉडल के तहत किया जाएगा. तीसरे चरण में सार्वजनिक पुस्तकालयों में जरूरी बिंदुओं के जरिए इन पत्रिकाओं तक यूनिवर्सल पहुंच प्रदान की जाएगी.

एक बड़ा कदम

एक्सपर्ट्स के अनुसार इस पहल को 6,000 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल की अवधि के लिए शुरू किया गया है. इससे न केवल टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्थित संस्थानों को फायदा होगा, बल्कि यह देश में शोध, विज्ञान और अन्य विषयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देगा.

ये भी पढ़ें-

न कोचिंग न ट्यूशन दूसरी बार में क्रेक किया BPSC, ऐसे पैदा हुई थी अधिकारी बनने की चाहत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget