एक्सप्लोरर

NTA ने JEE Main और NEET 2020 के एप्लीकेशंस को एडिट करने की तारीख फिर आगे बढ़ाई

स्टूडेंट्स और अभिभावकों की जबरदस्त मांग के बाद एनटीए ने जेईई मुख्य परीक्षा और नीट 2020 परीक्षा के लिये एप्लीकेशन एडिट करने की अंतिम तारीख फिर से आगे बढ़ा दी है. लॉकडाउन से उपजी समस्याओं के कारण लिया गया फैसला.

NTA Extends JEE Main And NEET Application Editing Option: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कई बार जेईई मुख्य परीक्षा और नीट 2020 परीक्षा के लिये आवेदन करने से लेकर एप्लीकेशन एडिट करने तक का विकल्प खोल चुकी है. लेकिन इन परीक्षाओं में इतनी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स बैठते हैं साथ ही लॉकडाउन चलने के कारण हालात सामान्य न हो पाने से कितनी भी तारीखें आगे बढ़ाई जायें पर काफी नहीं होती. इसी क्रम में एचआरडी मिनिस्टर को बहुत से अभिभावकों की तरफ से रिक्वेस्ट मिल रही थी, कि लॉकडाउन के कारण अभी भी बहुत से स्टूडेंट्स सेंटर चेंज करने का ऑप्शन इस्तेमाल नहीं कर पाये हैं. इसे देखते हुये एप्लीकेशन एडिट करन का विकल्प कुछ दिनों के लिये और खोल दिया जाये. दरअसल कोरोना और उसकी वजह से हुये लॉकडाउन की दशा में ज्यादातर स्टूडेंट्स चाहते हैं कि वे अपने शहर के सबसे नजदीकी सेंटर पर परीक्षा के लिये जायें. इन्हीं मांगो को ध्यान में रखते हुये एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने एनटीए से तारीखें आगे बढ़ाने के लिये कहा था. इस बाबत उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी. इसी क्रम में ज्वॉइट इंट्रेंस एग्जामिनेशन और नेशनल एलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट के एप्लीकेशन में एडिटिंग करने की तारीखों को आगे बढ़ाकर 03 मई 2020 कर दिया गया है. पुराने शिड्यूल के हिसाब से इन परीक्षाओं के आवेदन पत्र में गलती सुधारने या सेंटर चेंज करने की सुविधा 14 अप्रैल 2020 तक ही दी गयी थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है.

परीक्षा संभावित है मई के आखिरी हफ्ते में –

यूं तो एनटीए जेईई मुख्य परीक्षा और नीट 2020 परीक्षा के संपन्न होने के विषय में फिलहाल कोई पक्की खबर नहीं है पर वर्तमान हालातों को देखते हुये माना जा रहा है कि अब परीक्षा मई के आखिरी हफ्ते के पहले आयोजित नहीं हो सकती. इसी प्रकार एडमिट कार्ड्स रिलीज़ के संबंध में भी कोई सूचना नहीं है पर अगर पुराने ट्रेंड पर नजर डालें तो एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 15 दिन पहले जारी होते हैं. हलांकि इन दोनों ही विषयों के बारे में पक्की खबर लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही मिल पायेगी.

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि 9 लाख से अधिक छात्रों ने जेईई मेन, जोकि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा है, के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं नीट 2020 परीक्षा के लिये लगभग 16 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. नीट भारत में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली एकल परीक्षा है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPS की हेड गर्ल से NEET PG में AIR 2! जानें कैसे रचा डॉ. पल्लाक्षी ने ये इतिहास
DPS की हेड गर्ल से NEET PG में AIR 2! जानें कैसे रचा डॉ. पल्लाक्षी ने ये इतिहास
जर्मनी में पढ़ाई को लेकर फीस नहीं, इन खर्चों का भी रखना होगा ध्यान
जर्मनी में पढ़ाई को लेकर फीस नहीं, इन खर्चों का भी रखना होगा ध्यान
बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल
बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल
ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़
ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Embed widget