एक्सप्लोरर

Internship 2023: नीति आयोग लाया है छात्रों के लिए काम करने का मौका, ये योग्यता हो तो फटाफट कर दें अप्लाई

NITI Aayog Internship: नीति आयोग ने यूजी, पीजी और रिसर्च कर रहे छात्रों को काम करने के लिए आमंत्रित किया है. कौन आवेदन कर सकता है, क्या पात्रता है, जानते हैं ऐसे जरूरी डिटेल.

NITI Aayog internship Program 2023: नीति आयोग ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. वे स्टूडेंट्स जो नीति आयोग की इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ये इंटर्नशिप अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और रिसर्च स्कॉलर सभी तरह के छात्रों के लिए है. इसके लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जो इंडिया या एब्रॉड की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में किसी कोर्स के लिए इनरोल हैं. चुने गए कैंडिडेट्स को नीति आयोग के विभिन्न वर्टिकल, सेल, डिवीजन वगैरह के साथ काम करने का मौका मिलेगा.

कब कर सकते हैं आवेदन

नीति आयोग के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए हर महीने की पहली और दस तारीख को एप्लीकेशन लिंक खोला जाता है. ये भी जान लें कि ये इंटर्नशिप अनपेड होती है यानी इसे करने के दौरान आपको किसी प्रकार की राशि नहीं मिलती है.

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन के लिए पात्रता के कई सारे नियम हैं. इन्हें चेक करने के बाद ही फॉर्म भरें.

  • आवेदक को भारत या विदेशी यूनिवर्सिटी का वास्तविक छात्र होना चाहिए.
  • अगर आवेदक अंडरग्रेजुएट है तो जरूरी है कि उसने फोर्थ सेमेस्टर या सेकेंड ईयर के टर्म एंड एग्जामिनेशन दे दिए हों. इसके साथ ही उसके कम से कम 85 प्रतिशत अंक होने भी जरूरी हैं.
  • अगर पीजी का छात्र है तो जरूरी है कि उसने अपना पहला साल या सेकेंड सेमेस्टर पूरा कर लिया हो. साथ ही जरूरी है कि उसके ग्रेजुएशन में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हों.
  • रिसर्च स्टूडेंट्स ने भी अपने ग्रेजुएशन में 70 प्रतिशत से कम अंक स्कोर न करे हों, ये जरूरी है.

क्या है ये इंटर्नशिप

इस इंटर्नशिप की मदद से कैंडिडेट्स को नीति आयोग के काम करने के तरीके के बारे में पता चलता है. कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के काम करने के तरीके के बारे में पता चलता है और वे पॉलिसी फॉर्मेशन में अपना योगदान दे पाते हैं.

इस इंटनर्शिप की ड्यूरेशन की अगर बात करें तो ड्यूरेशन कम से कम 6 हफ्ते होती है और ये अधिकतम 6 महीने है. यानी इससे ज्यादा तक ये इंटर्नशिप नहीं की जा सकती.

इतनी अटेंडेंस है जरूरी

नीति आयोग की इस इंटर्नशिप के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट की अटेंडेंस कम से कम 75 प्रतिशत हो. इसके बाद ही उसे एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट दिया जाता है. अगर इससे कम अटेंडेंस हुई तो इंटनर्शिप पीरियड का एस्टेंशन नहीं दिया जाता है. उम्मीदवार इस वेबसाइट workforindia.niti.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CAPF के बाद अब SSC MTS और CHSL परीक्षाएं भी होंगी रीजनल भाषाओं में 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में जारी होगा KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट, CBSE ने दिया अपडेट
अगस्त में जारी होगा KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट, CBSE ने दिया अपडेट
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget