एक्सप्लोरर

अमेरिका में पढ़ने के लिए अब बदल गए नियम, जानें स्टूडेंट्स को क्या-क्या करना होगा?

हजारों बच्चों का सपना होता है कि वे अमेरिका जाकर पढ़ाई पूरी करें. हालांकि इनमें से कुछ का ही सपना पूरा हो पाता है. चलिए, आपको बताते हैं कि अगर आपको अमेरिका जाकर पढ़ाई करनी है तो क्या करना होगा.

अमेरिका में पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों भारतीय छात्रों के लिए एक नई चुनौती सामने आई है. 2025 में अमेरिकी सरकार ने छात्र वीजा F-1, J-1, M-1 के नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं. इन बदलावों का मकसद देश की सुरक्षा को पुख्ता करना और आवेदकों की डिजिटल गतिविधियों की जांच करना है. लेकिन इसका सीधा असर छात्रों की वीज़ा प्रक्रिया पर पड़ा है, जो अब पहले से कहीं ज्यादा जटिल और संवेदनशील हो गई है. चलिए, जानते हैं कि किन नियमों में बदलाव किए गए हैं.

सोशल मीडिया की जांच

अब छात्रों को वीजा आवेदन करते समय अपने पिछले पांच वर्षों के सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी देनी होगी. खास बात यह है कि ये अकाउंट सार्वजनिक होने चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार अपने प्रोफाइल को निजी रखता है, या कोई आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है, तो वीजा अस्वीकृत किया जा सकता है. अमेरिकी दूतावासों के अनुसार, यह नियम राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य किया गया है.

इंटरव्यू प्रक्रिया और दस्तावेजों में बढ़ी सख्ती

हाल ही में अमेरिका ने इंटरव्यू प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया है, लेकिन इस बार कड़े सुरक्षा मानकों के साथ. अब सभी छात्रों को अपने DS-160 फॉर्म का बारकोड इंटरव्यू अपॉइंटमेंट से मेल करना जरूरी होगा. इसके अलावा, इंटरव्यू से 72 घंटे पहले सारे दस्तावेज. जैसे पासपोर्ट, शैक्षणिक रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और SEVIS रसीदऑनलाइन अपलोड करने होंगे. यदि इसमें कोई चूक होती है तो अपॉइंटमेंट रद्द किया जा सकता है.

वित्तीय प्रमाण की मांग अब और ज्यादा

अब सिर्फ पहले वर्ष की ट्यूशन फीस या बैंक बैलेंस दिखाना काफी नहीं है. अधिकारियों की मांग है कि छात्र पूरे कोर्स के दौरान की अनुमानित लागत (ट्यूशन, रहन-सहन, बीमा आदि) का पूरा वित्तीय विवरण दें. इससे उन छात्रों को मुश्किल हो सकती है जिनकी आर्थिक स्थिति सीमित है या जिनके स्पॉन्सर डॉक्युमेंट मजबूत नहीं हैं.

OPT और पढ़ाई की अवधि पर भी सख्त नजर

F-1 वीजा पर पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अमेरिका के बाहर लगातार पांच महीने से अधिक समय बिताना अब वीजा रद्द होने का कारण बन सकता है. हालांकि, Optional Practical Training (OPT) को लेकर कुछ राहत भी दी गई है. अब इसे अधिक कोर्स स्तरों तक बढ़ा दिया गया है, जिससे छात्र पढ़ाई के बाद काम करने का बेहतर अवसर पा सकते हैं. 

भारतीय छात्रों को क्या करना होगा?

अगर आपको अमेरिका जाकर पढ़ाई करनी है तो इन बदलते नियमों को ध्यान में रखना होगा. आपको समय से पहले सभी दस्तावेज तैयार करना होगा. सोशल मीडिया को साफ-सुथरा और सार्वजनिक रखना होगा और वीजा इंटरव्यू की तैयारी गंभीरता से करें. 

इसे भी पढ़ें- 'आम' और 'गाजर का हलवा' भी करेंगे स्पेस की सैर, जानें क्या-क्या चीजें लेकर जा रहे शुभांशु शुक्ला?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget