एक्सप्लोरर

भारत की गुलामी की कड़वी हकीकत अब NCERT की नई किताब में खुलकर सामने आई

NCERT की नई कक्षा 8 की किताब में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के शोषण और भारत की संपत्ति की लूट को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है.

NCERT ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब में भारत के औपनिवेशिक इतिहास को समझाने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. अब यह किताब स्पष्ट रूप से बताती है कि यूरोपीय उपनिवेशवादी ताकतों, विशेष रूप से ब्रिटिशों ने भारत की संपत्ति को लूटा और देश को आर्थिक रूप से कमजोर किया.

नई किताब में यह भी उल्लेख है कि ब्रिटेन की औद्योगिक क्रांति भारत से लूटे गए धन के कारण संभव हो सकी. यह विचार प्रसिद्ध अमेरिकी इतिहासकार विल ड्यूरेंट ने पहले रखा था, जिसे अब पाठ्यपुस्तक में शामिल किया गया है. इसके अलावा, प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री उषा पटनायक के आंकड़े भी दिए गए हैं, जिनके अनुसार 1765 से 1938 के बीच ब्रिटेन ने भारत से लगभग 45 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति लूटी जो ब्रिटेन की 2023 की जीडीपी का लगभग 13 गुना है.

विकास के नाम पर शोषण

पुस्तक में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अंग्रेजों ने जो रेल, टेलीग्राफ और अन्य आधारभूत ढांचे बनाए, वे भारतीयों के टैक्स से फंड किए गए. ब्रिटिश युद्धों की लागत तक भारतीयों से वसूली गई. इन निर्माणों को अब तक "विकास" के प्रतीक के रूप में दिखाया जाता रहा है, लेकिन वास्तव में इससे भारत के स्थानीय उद्योगों को भारी नुकसान हुआ और पारंपरिक शिक्षा प्रणाली भी बर्बाद हुई.

प्रशासन और शिक्षा में बदलाव

नई किताब में बताया गया है कि ब्रिटिशों द्वारा लागू की गई अदालत और प्रशासन व्यवस्था भारतीयों के लिए पूरी तरह से विदेशी थी, जिससे आम लोग इस व्यवस्था से कट गए. पारंपरिक पाठशालाओं और मदरसों को खत्म कर अंग्रेजी शिक्षा लागू की गई, जिससे समाज में अंग्रेजी जानने वाले उच्च वर्ग और स्थानीय भाषाओं में पढ़े आम लोगों के बीच एक सामाजिक विभाजन पैदा हुआ.

मराठा साम्राज्य को मिला उचित स्थान

इस बार मराठा साम्राज्य पर एक विशेष अध्याय जोड़ा गया है. इसमें छत्रपति शिवाजी को एक दूरदर्शी और शक्तिशाली शासक के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिन्होंने मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया, भारतीय भाषाओं को बढ़ावा दिया और एक मजबूत नौसेना का गठन किया. साथ ही अहिल्याबाई होल्कर को भी एक प्रमुख शासिका के रूप में दर्शाया गया है, जिन्होंने कई प्रसिद्ध मंदिरों की मरम्मत कराई.

ईसाई धर्म परिवर्तन भी था एक उद्देश्य

पाठ्यपुस्तक में यह भी बताया गया है कि यूरोपीय उपनिवेशवादियों का एक उद्देश्य भारतीयों को ईसाई धर्म में धर्मांतरित करना भी था. उपनिवेशवाद के कारण भारत ने अपनी स्वतंत्रता खोई, संसाधनों की लूट हुई, पारंपरिक जीवनशैली टूटी और विदेशी संस्कृति थोपने की कोशिश की गई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget