एक्सप्लोरर

AU Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, पहली बार ऐसे करना है अप्लाई

Allahabad University Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2024 है.

AU UG Admission 2024 Registration Begins: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यहां के 16 अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा और इन्हीं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पंजीकरण चल रहा है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में आवेदन कर दें.

पहली बार समर्थ पोर्टल पर करना है अप्लाई

इस बार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्स में आवेदन करने के लिए आपको समर्थ पोर्टल पर जाना होगा. इसके लिए यूनिवर्सिटी ने अलग से गाइडलाइन भी जारी की है. बेहतर होगा, इस बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर लें.

क्या है पोर्टल का पता

आवेदन करने के लिए समर्थ पोर्टल का एड्रेस ये है – alldunivcuer.samarth.edu.in. यहां से आप इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. इस बार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. पहले फेज के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन होगा और प्रोफाइल अपडेट की जाएगी. वहीं दूसरे चरण में सेलेक्शन होगा और रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी. दूसरे फेज की शुरुआत तब ही हो पाएगी जब सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

ये भी जान लें कि रजिस्ट्रेशन एयू और इससे एफिलिएटेड कॉलेजों के लिए हो रहे हैं. पहले चरण के लिए आपको जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी, वे हैं –

सीयूईटी यूजी 2024 का एडमिट कार्ड

क्लास 10 और 12 की मार्कशीट

फोटो और सिग्नेचर

आरक्षित श्रेणी का होने का सर्टिफिकेट (अगर लागू होता है तो).

इतना लगेगा शुल्क

इसके बाद अगले चरण की प्रक्रिया होगी और इस प्रोसेस में केवल वही कैंडिडेट्स हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने सीयूईटी यूजी परीक्षा दी है. नतीजे जारी होने के बाद ही कैंडिडेट पोर्टल पर कोर्स का सेलेक्शन कर सकते हैं. हर कोर्स के लिए शुल्क 300 रुपये है और ये फिक्स है. आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 150 रुपये है.

कैसे करना है अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऊपर बताए गए समर्थ पोर्टल पर जाएं यानी alldunivcuer.samarth.edu.in पर.
  • अब सबसे पहले खुद को रजिस्टर करें और नया एकाउंट बनाएं.
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एकाउंट में लॉगिन करें.
  • इसके बाद दिए गए कॉलम्स में जरूरी जानकारियां देकर अपनी पर्सनल प्रोफाइल कंप्लीट करें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, सिग्नेचर वगैरह अपलोड करें.
  • इसके बाद अपना प्रोफाइल सबमिट कर दें.
  • सीयूईटी नतीजों के बाद आप कोर्स का प्रिफरेंस और रजिस्ट्रेशन फीस भर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या फिर से आयोजित होगी CUET UG परीक्षा, एनटीए ने एग्जाम को लेकर कही ये बड़ी बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget