एक्सप्लोरर

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आज बंद हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, नोट करें जरूरी तारीखें

NEET UG Counselling 2024 Registration: नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आज है. अब तक न किया हो तो अब करा लें पंजीकरण. यहां देखें पूरा प्रोसेस.

MCC NEET UG Counselling 2024 Registration Last Date Today: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज यानी 20 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी. वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे फटाफट फॉर्म भर दें. इसके लिए उन्हें एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – mcc.nic.in. यहां से आप आगे के अपडेट और डिटेल भी पता कर सकते हैं.

कुछ ही देर में बंद हो जाएगा लिंक

इस काउंसलिंग के माध्यम से ऑल इंडिया कोटा की 15 प्रतिशत सीटें भरी जाती हैं. इनके लिए ही रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. कैंडिडेट्स को डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स इंस्टीट्यूट्स, जेआईपीएमईआर वगैरह में इस काउंसलिंग के माध्यम से डेंटल और मेडिकल सीटों पर एडमिशन मिलेगा. ये भी जान लें कि इसके लिए आपके पास थोड़ा ही समय बचा है. रजिस्ट्रेशन लिंक 12 बजे बंद हो जाएगा.

फीस जमा करने की लास्ट डेट भी आज

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट भी आज है और फीस जमा करने की लास्ट डेट भी आज ही है. जहां फीस दोपहर में 3 बजे तक जमा की जा सकती है, वहीं रजिस्ट्रेशन लिंक थोड़ी ही देर में बंद हो जाएगा.

नोट करिए बाकी जरूरी तारीखें

रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के साथ ही पहले राउंड की च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग भी आज ही बंद हो जाएगी. च्वॉइस फिलिंग विंडो 11.55 बजे बंद होगी और इसके बाद च्वॉइस लॉकिंग की सुविधा मिलेगी. ये सुविधा 4 बजे से लेकर रात 11.55 तक मिलेगी.

सीट अलॉटमेंट के पहले राउंड के नतीजे 23 अगस्त के दिन जारी होंगे. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अलॉट किए गए इंस्टीट्यूट में 24 से 29 अगस्त के बीच रिपोर्ट करना होगा. इसके बाद शुरू होगा संस्थानों का काम. ये ज्वॉइन करने वाले कैंडिडेट्स का डेटा वैरीफाई करेंगे और एमसीसी को इसकी जानकारी 30 से 31 अगस्त 2024 के बीच देंगे.

इन आसान स्टेप्स से कराएं रजिस्ट्रेशन

  • नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी mcc.nic.in पर.
  • यहां आपको यूजी काउंसलिंग के लिए लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल्स देते हुए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
  • लॉगिन से संबंधित जो भी जानकारियां मांगी जा रही हों, वे दें और जरूरी जानकारियां डालकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें.
  • इसके बाद फीस जमा कर दें. इसके बाद पेज को सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके रख लें.
  • अब प्रिफरेड कॉलेजों की च्वॉइस फिलिंग करें.
  • इसी के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: कब तक जारी हो सकते हैं नीट पीजी के रिजल्ट, क्या है अपडेट? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
Independence Day Speech: स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण
स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget