एक्सप्लोरर

NEET PG Result 2024: कब तक जारी हो सकते हैं नीट पीजी के नतीजे, पिछले सालों में कब हुए रिलीज?

NEET PG Result 2024 Update: एनबीईएमएस, जल्द ही नीट पीजी परीक्षा के नतीजे रिलीज करेगा. जारी होने के बाद इन्हें कहां से और कैसे चेक कर सकते हैं? जानें विस्तार से.

NBEMS To Release NEET PG Result 2024 Soon: नीट पीजी परीक्षा 2024 देने वाले दो लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. जल्द ही नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज, नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट पीजी के नतीजे जारी कर सकता है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की नीट पीजी परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद परिणाम एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – natboard.edu.in.

कट-ऑफ भी होगा जारी

नीट पीजी के नतीजे जारी करने के साथ ही एनबीईएमएस कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ भी रिलीज करेगा. कैंडिडेट इन्हें भी चेक कर सकते हैं. अगर पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो बोर्ड पहले नतीजे जारी होते हैं और उसके बाद बोर्ड स्कोरकार्ड रिलीज करता है. इस बार कैसा रहेगा, ये रिजल्ट घोषित होने के बाद ही साफ हो पाएगा.

पिछली सालों में कब आए नतीजे

इस बार की परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त दिन रविवार को किया गया था. अब किसी भी समय नतीजे रिलीज किए जा सकते हैं. वहीं पिछली साल यानी साल 2023 में एग्जाम 5 मार्च को आयोजित हुआ ता और 14 मार्च को नतीजे आ गए थे. इस लिहाज से देखें तो रिजल्ट आज या कल में आ सकता है पर बोर्ड ने इस बारे में कोई पक्की सूचना नहीं दी है.

  • साल 2022 में परीक्षा हुई 21 मई के दिन और रिजल्ट आया करीब एक महीने बाद 20 जून के दिन.
  • साल 2021 में एग्जाम हुआ 11 सितंबर के दिन और रिजल्ट आया 28 सितंबर के दिन.
  • साल 2020 में एग्जाम हुआ 5 जनवरी को और रिजल्ट आया 20 जनवरी को.
  • साल 2019 में परीक्षा हुई 6 जनवरी को और रिजल्ट आया 31 जनवरी के दिन.

इस तरह हम देख सकते हैं रिजल्ट जारी होने का कोई सेट पैटर्न नहीं है. पिछली साल रिजल्ट सबसे पहले जारी हो गए थे. बाकी बीते पांच सालों में ये कभी 18 दिन में रिलीज हुए तो कभी एक महीने में. देखते हैं इस बार कैसा रहता है.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • नतीजे रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी natboard.edu.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा, ऐसा नतीजे जारी होने के बाद होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  • जब आप NEET PG Result 2024 के लिंक पर जाएंगे तो एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपने डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
IPS Tanushree Pulwama: पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget