एक्सप्लोरर

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पहले राउंड की सीट मैट्रिक्स रिलीज, इस तारीख के पहले भर दें फीस

NEET UG Counselling 2024 Seat Matrix: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पहले राउंड की फाइनल सीट मैट्रिक्स रिलीज कर दी गई है. इससे संबंधित जरूरी तारीखें आप यहां चेक कर सकते हैं.

MCC Releases NEET UG Counselling First Round Final Seat Matrix: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड की फाइनल सीट मैट्रिक्स रिलीज कर दी है. ये सीट मैट्रिक्स एमबीबीस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग जैसे तमाम कोर्सेज के लिए जारी हुई है. इतना ही नहीं एमसीसी ने 1037 कैंडिडेट्स को इंडियन से एनआरआई स्टेट्स में फिर से वर्गीकृत किया है. इस बारे में कोई भी जानकारी पाने के लिए या लिस्ट चेक करने के लिए आपको एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – mcc.nic.in/ug-medicalcounselling.

कुल इतनी सीटों पर होगा एडमिशन

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने कुछ समय पहले घोषित किया था कि देश में अब कुल 1,13,112 एमबीबीएस की सीटें हैं. ऐसा 731 नये मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से हुआ है. ये भी जान लें कि नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, च्वॉइस फिलिंग और फीस पेमेंट का ऑप्शन 20 अगस्त 2024 के दिन बंद हो जाएगा. इस तारीख के पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लें.

इस डेट पर रिलीज होगी पहली लिस्ट

नीट यूजी काउंसलिंग 2024 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट 23 अगस्त के दिन जारी होगी. जिस कैंडिडेट को जो सीट मिलती है और अगर वह उसको स्वीकार करता है तो उसे 24 से 29 अगस्त के बीच अपने कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. यहां अपने सारे डॉक्यूमेंट्स लेकर ही जाएं.

दो दिन में बंद हो जाएगी काउंसलिंग

ये भी जान लें कि एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग दो दिन में बंद हो जाएगी. ऐसे में वे कैंडिडेट्स जिनका स्टेट्स इंडियन से एनआरआई में कनवर्ट हुआ है, वे समय सीमा के अंदर ही अपने डॉक्यूमेंट्स जमा कर दें और एनआईआई स्टेट्स को प्रूफ कर दें. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनका एडमिशन कैंसिल हो सकता है.

राउंड 3 के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज

ये भी जान लें कि एमसीसी आज नीट एमडीएस 2024 के राउंड तीन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी. जिन्होंने अभी तक राउंड तीन के लिए रजिस्ट्रेशन न किया हो, वे जल्दी से अप्लाई कर दें. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mcc.nic.in. शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आज रात में 11.55 बजे तक पूरी की जा सकती है.

इसके बाद होगा सीट अलॉटमेंट

नीट एमडीएस रैंक के हिसाब से कमेटी 19 और 20 अगस्त को सीट अलॉलटमेंट का प्रोसेस शुरू करेगी. इसके नतीजे 21 अगस्त 2024 के दिन जारी होंगे. इस बारे में कोई भी जानकारी विस्तार से पाने के लिए या अपडेट देखने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. 

यह भी पढ़ें: बीएचयू यूजी एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, यहां से करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर
CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget