एक्सप्लोरर

NEET-UG 2021: बेहतर रिजल्ट के लिए Exam में जाने से पहले इन जरूरी प्वाइंट्स का रखें ध्यान

NEET 2021: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 1 अगस्त 2021 को आयोजित किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को बेहतर परिणाम के लिए NEET 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित होने से पहले कुछ जरूरी प्वाइंट्स का जरूर ध्यान रखना चाहिए.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 1 अगस्त को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET-UG 2021 का आयोजन कर रही है.  मेडिकल प्रवेश परीक्षा सभी रजिस्ट्रड उम्मीदवारों के लिए पेन और पेपर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी. बता दें कि NEET UG 2021 परीक्षा MBBS की 83,075, BDS की 26,949,  आयुष की 52,720, BVSc और AH की 525 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी.

गौरतलब है कि हर साल लाखों छात्र NEET की परीक्षा देते हैं. साल 2020 में, 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने देश भर में सरकारी और निजी कॉलेजों में उपलब्ध मुट्ठी भर सीटों के लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी.  इस एग्जाम के कॉम्पटिटिव नेचर को देखते हुए, किसी भी प्रकार की कंफ्यूजन और लास्ट मिनट की भागदौड़ की स्थिति से बचने के लिए परीक्षा में बैठने से पहले कुछ प्वाइंट्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं वे कौन से प्वाइंट हैं.
 
NEET 2021 परीक्षा: इन प्वाइंट्स का रखें ध्यान

टाइम पर पहुंचें
प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना है. उम्मीदवार अलॉटिड टाइम से एक घंटे पहले NEET 2021 परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकते हैं. ऐसा करने से कैंडिडेट को सभी एंट्री फॉर्मलिटिज को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.  

जरूरी NEET डॉक्यूमेंट्स को ले जाएं
आवश्यक दस्तावेजों को ले जाना बेहज जरूरी है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. जल्दी में, उम्मीदवार NEET 2021 के परीक्षा केंद्र में महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ले जाना भूल सकते हैं, जैसे कि NEET एडमिट कार्ड 2021 और अन्य फोटो पहचान पत्र. इसलिए घर से एग्जाम सेंटर के लिए निकलने से पहले  चेक कर लें कि आपके पास सभी डॉक्यूमेंट्स हों.

गाइडलाइन्स का पालन करें
उम्मीदवारों को सभी निर्देशों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए. जनरल गाइडलाइन्स के साथ, सभी COVID-19 दिशानिर्देशों का भी पालन करें, ताकि संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें.

उम्मीदवारों को पूछे गए सवालों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि इससे समय प्रबंधन में मदद मिलेगी. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत होने पर इनविजिलेटर के निर्देशों का पालन करें.प्रश्नों के उत्तर देने से पहले निर्देशों और प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें. आसान प्रश्नों को पहले हल करें और बाद में कठिन प्रशनों को हल करें. तनावमुक्त रहकर परीक्षा दें.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: IIT से पढ़ाई के बाद UPSC की तैयारी की, चार बार हुए फेल, हार नहीं मानी और पांचवें प्रयास में रुशीकेश हुए सफल 

CBSE 10th Board Result: कब आएगा CBSE की 10वीं कक्षा का रिज़ल्ट और कैसे होगा तैयार, जानें सब कुछ


 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग शुरू, जानिए राज्यों में क्या है? काउंसलिंग का स्टेटस
नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग शुरू, जानिए राज्यों में क्या है? काउंसलिंग का स्टेटस
तमिलनाडु के प्रणव इलांगो ने रचा इतिहास, मिली 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप 
तमिलनाडु के प्रणव इलांगो ने रचा इतिहास, मिली 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप 
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget