एक्सप्लोरर

NEET Result 2020: कल घोषित होगा नीट 2020 परीक्षा का रिजल्ट, ntaneet.nic.in से करें चेक

National Testing Agency कल यानी 15 अक्टूबर को National Eligibility Cum Entrance Test Undergraduate लेवल एग्जाम का रिजल्ट घोषित करेगी. आधिकारिक वेबसाइट से करें चेक.

NEET 2020 Result To Be Declared Tomorrow: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 16 अक्टूबर 2020 को नीट यूजी परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित करेगी. इस बाबत एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने 12 अक्टूबर को ट्वीट भी किया था. जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इस वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं – ntaneet.nic.in. शिक्षा मंत्री ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषणा की थी कि नीट यूजी परीक्षा 2020 का रिजल्ट 16 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. हालांकि उस समय भी उन्होंने रिजल्ट घोषित होने के समय के संबंध में बाद में जानकारी देने की बात कही थी और अभी भी इस बारे में कोई ताजा सूचना नहीं है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस साल की नीट यूजी परीक्षा 2020 कई बार स्थगित होने के बाद अंततः 13 सितंबर 2020 को आयोजित हुई थी. इस परीक्षा की आंसर की एनटीए ने 26 सितंबर को जारी की थी. ये आंसर कीज प्रोविजनल थी जिन पर ऑब्जेक्शन भी आमंत्रित किए गए थे. हालांकि अब सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, केवल रिजल्ट डिक्लेयर होना बाकी है.

 

14 अक्टूबर को दोबारा आयोजित हुई थी परीक्षा –

इस साल की नीट परीक्षा काफी विरोधों के बावजूद अंततः 13 सितंबर को आयोजित हुई थी. हालांकि इसमें भी सारे कैंडिडेट्स शामिल नहीं हो पाए थे. कुल रजिस्टर्ड 15.9 लाख कैंडिडेट्स में से करीब 90 प्रतिशत परीक्षा देने आए थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 14 अक्टूबर को दोबारा से उन कैंडिडेट्स के लिए नीट परीक्षा आयोजित हुई जो कोविड संक्रमित होने या कंटेनमेंट जोन से होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे. कल घोषित होने वाला रिजल्ट दोनों परीक्षाओं का होगा और साथ ही घोषित होगा.

ऐसे देखें रिजल्ट –

नीट 2020 परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ntaneet.nic.in पर.
  • इसके बाद होमपेज पर वह लिंक तलाशें जिस पर लिखा हो, View NEET-UG 2020 Result.
  • इस पर क्लिक कर दें. ऐसा करते ही एक नया पेज कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा जिस पर कैंडिडेट को अपने डिटेल्स जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन आदि डालने होंगे.
  • इतना करके सबमिट का बटन दबा दें. बटन दबाते ही आपका नीट रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
UPSEE 2020: यूपीएसईई परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक IAS Success Story: मैकेनिकल इंजीनियर से IAS ऑफिसर बनने तक, तमाम संघर्षों के साथ पूरा हुआ आशुतोष का यह सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget