एक्सप्लोरर

NEET PG 2024: अगले हफ्ते रिलीज होंगे नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड, नोट कर लें काम की जानकारी वर्ना हो सकती है परेशानी

NEET PG 2024 Admit Card: नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड अगले हफ्ते की 18 तारीख को रिलीज होंगे. इन पर दिए ये जरूरी निर्देश ध्यान से देख लें ताकि परीक्षा वाले दिन परेशानी न हो.

NEET PG 2024 Admit Card To Release Next Week: नीट पीजी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द पूरा हो जाएगा. अगले हफ्ते प्रवेश-पत्र जारी कर दिए जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की नीट पीजी परीक्षा के लिए अप्लाई किया हो, वे रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – natboard.edu.in.

इस डेट पर आएगा एडमिट कार्ड

नीटी पीजी परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड 18 जून के दिन रिलीज किया जाएगा. इस दिन नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन फॉर मेडिकल साइंसेज एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर देगा. परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 के दिन किया जाएगा. एग्जाम से पहले बताए गए प्रारूप में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

ये भी जान लें कि नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड हर कैंडिडेट को अलग-अलग नहीं भेजे जाएंगे बल्कि उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे. इसके लिए कैंडिडेट्स को अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी. डायरेक्ट लिंक एक्टिव होने के बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • नीटी पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी natboard.edu.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको नीट पीजी नाम का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करने होंगे.
  • डिटेल डालें और डाउनलोड एडमिट कार्ड नाम के लिंक पर क्लिक कर दें.
  • इतना। करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा, यहां से इसे डाउनलोड कर लें.

इन बातों का रखें ध्यान

नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड पर दिए ये निर्देश जरूर ध्यान से पढ़ लें और इनका पालन करें.

  • अपने साथ सेंटर में एडमिट कार्ड का प्रिंट और फोटो जरूर ले जाएं. साथ ही एमसीआई रजिस्ट्रेशन, प्रोविजनल एसएमसी की फोटोकॉपी भी जरूर ले जाएं.
  • परीक्षा के समय पूरे टाइम अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ संभालकर रखें, इसकी कभी भी जरूरत पड़ सकती है.
  • ई-आधार कार्ड रख रहे हैं तो ध्यान रखें कि उस पर आधार नंबर और फोटोग्राफ का प्रिंट ठीक प्रकार हो.
  • जिन कैंडिडेट्स ने इंडिया से प्राइमरी लेवल की मेडिकल की पढ़ाई नहीं की है और जिनके पास एमसीआई का रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे ओरिजिनल स्क्रीनिंग टेस्ट पास सर्टिफिकेट अपने साथ रखें. ये एनबीई द्वारा इश्यू किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या है NEET धांधली का पूरा मामला, छात्रों की ये है सबसे बड़ी मांग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget