एक्सप्लोरर

NEET 2019 Exam: ट्रेन लेट होने के कारण परीक्षा से वंचित रहे छात्र को मिलेगा एक और मौका, 20 मई को होगा एग्जाम

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को यह मुद्दा उठाते हुए ट्वीट किया था. उन्होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया था.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ट्रेन की देरी वजह से रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में नहीं बैठ पाए विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा देने का मौका देने के राज्यों के अनुरोध पर विचार करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को सोमवार को धन्यवाद दिया.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''अनुरोध पर गौर करने और विद्यार्थियों की मदद करने को लेकर प्रकाश जावडेकर आपको और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को धन्यवाद.'' इससे पहले जावडेकर ने कहा था कि कर्नाटक में ट्रेन लेट होने की वजह से जिन विद्यार्थियों की मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' छूट गई थी उन्हें एक और मौका दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इन छात्रों के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन 20 मई को किया जाएगा. जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, ''यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक के जिन छात्रों की नीट परीक्षा ट्रेन लेट होने की वजह से छूट गई थी उन्हें एक और मौका मिलेगा.''

रविवार को हुई थी नीट की परीक्षा

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिये रविवार को नीट परीक्षा हुई. लेकिन सैकड़ों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए क्योंकि परीक्षा के लिये पहुंचने की खातिर निर्धारित समय से एक घंटा बाद उनकी ट्रेन बेंगलुरु पहुंची और दूसरा बिना किसी पूर्व सूचना के एक परीक्षा केंद्र भी बदल दिया गया था .

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को यह मुद्दा उठाते हुए ट्वीट किया था. उन्होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया था. कुमारस्वामी ने सोमवार को ही इस मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्य सचिव टी एम विजया भास्कर एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से विद्यार्थियों को फिर परीक्षा देने का मौका देने का अनुरोध किया. मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि वह निर्णय लेगी.

परीक्षा से वंचित छात्रों को दोबारा मिलेगा मौका

केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने भी ट्वीट किया, ''समय से लिये गये इस निर्णय के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया.'' सदानंद गौड़ा ने इस विषय पर जावडेकर से चर्चा की थी और उन्हें पत्र भी लिखा था. जावडेकर ने कहा कि ओडिशा में भी फोनी तूफान की वजह से परीक्षा टाल दी गई थी. यहां भी 20 मई को परीक्षा का आयोजन होगा.

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे क्योंकि उन्हें वांछित हिंदी भाषा में प्रश्नपत्र नहीं मिला था, उनके लिए भी उसी दिन फिर परीक्षा आयोजित होगी.

नीट का पहली बार आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की कि परीक्षा केंद्र पूर्ववत रहेंगे. एक एनटीए अधिकारी ने कहा, ''परीक्षा केंद्र पहले की गयी घोषणा के मुताबिक यथावत रहेंगे.''

जम्मू-कश्मीर: आर्मी गुडविल स्कूलों में रहा पूरे 100 फीसदी रिजल्ट, हित्‍ताम अयूब ने किया टॉप

ममता बनर्जी को 'जय श्रीराम' सुनकर गुस्सा करना मंहगा पड़ेगा ? घंटी बजाओ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
कितने पढ़े-लिखे हैं रेहान वाड्रा, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं रेहान वाड्रा, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget