एक्सप्लोरर
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
CBSE 10th 12th Date Sheet 2027 Live: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर सकता है.
LIVE
Key Events

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2027
Source : PTI
Background
सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अभी तक सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2027 की डेट शीट जारी नहीं की है. जो कैंडिडेट क्लास 10वीं और क्लास 12वीं के बोर्ड एग्जाम देंगे, वह सीबीएसई 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अब बोर्ड जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर सकता है. यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षाएं जल्दी शुरू हो सकती है. कुछ रिपोर्ट के अनुसार इस बार क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी 2027 में हो सकती है. यह परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. वहीं बोर्ड की ओर से डेट शीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा की तारीखें, समय, विषय कोड और विषयों के नाम जैसी जरूरी जानकारी शामिल होगी. डेट शीट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.
13:27 PM (IST) • 23 Oct 2026
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: पिछले साल की तरह ही हो सकता है पैटर्न
पिछले साल सीबीएसई ने सितंबर में एक टेंटेटिव डेट शीट जारी की थी और बाद में फाइनल डेट शीट जारी की थी. ऐसे में इस बार भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस साल भी ऐसा ही पैटर्न फॉलो कर सकता है. लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट या टाइम टेबल अनाउंस नहीं किया गया है.
12:35 PM (IST) • 23 Oct 2026
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: यहां जारी होगी डेटशीट www.cbse.gov.in
सीबीएसई डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी. कैंडिडेट डेट शीट पीडीएफ के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को www.cbse.gov.in पर जाना होगा.
Load More
New Update
Advertisement




















