एक्सप्लोरर

NEET 2021: एनटीए ने NEET 2021 आवेदन शुल्क भुगतान की डेडलाइन बढ़ाई, जानें नई तारीख

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET 2021 आवेदन शुल्क जमा करने की डेडलाइन 15 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)2021 आवेदन शुल्क का भुगतान करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. एनटीए द्वारा जारी किए गए हालिया नोटिस के मुताबिक रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान 15 अगस्त 2021 को रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं. उम्मीदवार इस संबंध में ज्यादा जानकारी NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

NTA ने छात्र कम्यूनिटी की लगातार डिमांड को देखते हुए आवेदन शुल्क के भुगतान की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है. जिसके बाद केवल उन रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को एक और मौका देने का फैसला किया गया है जो पहले दी गई समय सीमा के दौरान नीट 2021 परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं कर सके थे. बता दें कि नीट 2021 UG परीक्षा 12 सितंबर  2021 को देश भर में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

NEET 2021 आवेदन शुल्क को  लेकर आधिकारिक नोटिस किया गया है जारी

NEET 2021 आवेदन शुल्क को लेकर हाल ही में जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, "संबंधित उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इस अंतिम अवसर का उपयोग करें क्योंकि आगे कोई मौका प्रदान नहीं किया जाएगा." जिन उम्मीदवारों ने पहले ही नीट 2021 यूजी परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है, वे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई और पेटीएम के माध्यम से परीक्षा/आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

NEET 2021 करेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद

उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि NEET 2021 करेक्शन विंडो दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगी. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर नीट 2021 आवेदन फॉर्म में अगर कोई सुधार करना चाहते हैं तो कर लें.

आवेदकों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को ये भी सलाह दी जाती है कि वे किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. नीट 2021 UG परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदेह होने पर उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

OJEE 2021: ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 का शेड्यूल जारी, 6 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

IAS Success Story: कोचिंग और सेल्फ स्टडी के बीच संतुलन बनाकर Ayushi Jain ने यूपीएससी में पाई सफलता, जानें जरूरी टिप्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget