एक्सप्लोरर

सावधान! NEET 2020 परीक्षा को लेकर फेक नोटिस हो रहा है सर्कुलेट, नहीं टला है एग्जाम

National Testing Agency ने NEET 2020 परीक्षा कैंसिल करने के संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया है, अफवाहों पर ध्यान न दें, फेक न्यूज़ फैलायी जा रही है.

NEET 2020 Not Postponed: नेशनल एलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) 2020 को लेकर आजकल सर्कुलेट हो रहा मैसेज पूरी तरह फेक है, जिसमें परीक्षा स्थगित होने की बात कही जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है. यह कुछ शरारती तत्वों का काम है जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के लोगो वाला मैसेज फैलाकर कैंडिडेट्स को भ्रमित कर रहे हैं.

दरअसल कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए नीट 2020 के बहुत से कैंडिडेट्स ये डिमांड कर रहे थे कि परीक्षा को आगे बढ़ा देना चाहिए पर एनटीए द्वारा इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. स्टूडेंट्स की इसी परेशानी का फायदा उठाते हुए कुछ शरारती तत्व एक्टिव हो गए और उन्होंने झूठा नोटिस निकाल दिया की एनटीए ने 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा कोविड की वजह से स्थगित कर दी है और अब यह परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी. इस समय विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह फेक नोटिस तेजी से सर्कुलेट हो रहा है.

एचआरडी मिनिस्टर उचित कदम उठाने की बात कह चुके हैं 

नीट परीक्षा 2020 के बारे में ह्यूमन रिसोर्स डेवलेपमेंट मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक पहले भी कई वेबिनार्स में यह बात कह चुके हैं कि अगर स्थितियां बहुत बिगड़ती हैं तो उस समय के हालातों को देखते हुये जो श्रेष्ठ होगा, वो निर्णय लिया जाएगा.

इस बीच बहुत सारे स्टूडेंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके परीक्षा पोस्टपोन करने की बात कह रहे हैं. किसी का कहना है कि इतने कैंडिडेट्स के स्वास्थ्य के साथ यह खिलवाड़ ठीक नहीं, कहीं कोई कह रहा है कि कैंडिडेट के साथ ही उसके परिवार को भी खतरे में डालना गलत है, कोई कोविड की वजह से मानसिल असंतुलन की बात कह रहा है.

कुल मिलाकर स्टूडेंट्स ने परीक्षा कैंसिल करने के लिये बहुत से तर्क दिये हैं. हालांकि इस बारे में अभी कोई नया फैसला नहीं आया है. फिलहाल परीक्षा पहले की ही तरह सभी सावधानियों का पालन करते हुए 26 जुलाई 2020 को ही प्रस्तावित है. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इस साल 15,93,452 लाख कैंडिडेट्स ने नीट परीक्षा के लिये आवेदन किया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget