एक्सप्लोरर

NEET 2020 Answer Key: एनटीए ने NEET आंसर की के गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो खोली

NEET 2020 Answer Key: NTA ने NEET 2020 के जारी किए गए प्रोविजनल ‘आंसर की’ के गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो को खोल दिया है.

NEET 2020 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2020 यूजी परीक्षा के लिए जारी किए गए प्रोविजनल ‘आंसर की’ के गलत उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने हेतु ‘विंडो’ रविवार को खोल दिया. NEET 2020 परीक्षा के जारी किए गए प्रोविजनल ‘आंसर की’ के किसी उत्तर को लेकर यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी आपत्ति दर्ज करानी है तो वह अभ्यर्थी NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है.

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना है कि वे अपनी आपत्ति 27 सितंबर 2020 से लेकर 29 सितंबर 2020 के दोपहर 02:00 बजे तक ही अपनी आपत्ति ऑनलाइन मोड में NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर दर्ज करा सकते हैं. क्योंकि 29 सितंबर 2020 को दोपहर 02:00 बजे के बाद यह विंडो बंद कर दी जाएगी. अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि ‘आंसर की’ पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उन्हें 1000/-रुपये शुल्क भी देना होगा.

13 सितंबर 2020 को आयोजित हुई थी NEET 2020 यूजी परीक्षा:

बताते चलें कि देश भर के मेडिकल शिक्षा संस्थानों के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित कराई जाने वाली NEET 2020 यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2020 को किया गया था. इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल लगभग 15 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसमें से केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक कुल 14 लाख 37 हजार अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. 13 सितंबर 2020 को यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा की प्रोविजनल ‘आंसर की’ भी 26 सितंबर 2020 को जारी की गई थी.

नोट- कोरोना महामारी के चलते इस परीक्षा को लेकर पूरे देश में विरोध भी हुए थे. परीक्षा को स्थगित कराने के लिए अभ्यर्थी सुप्रीमकोर्ट तक पहुंच गए थे. अंत में सुप्रीमकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए परीक्षा को स्थगित करने वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया था और तय शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा कराने का निर्देश दिया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget