एक्सप्लोरर

NDA 2020 के लिये आज से शुरू हुए आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

यूपीएससी दारा कंडक्ट कराये जाने वाले एनडीए एग्जाम के लिये आवेदन शुरू हो गये हैं. सेना में जाने का सपना है तो जल्द करें अप्लाई.

नई दिल्ली: सेना में जाने का सपना हर किसी के दिल में नहीं पलता. कुछ अलग ही होते हैं, वे लोग जो देश की सेवा को कैरियर के रूप में चुनना चाहते हैं. अगर आप इनमें से ही एक हैं तो यह खबर आपके लिये महत्त्वपूर्ण हो सकती है. नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) ज्वाइन करके आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में से किसी एक में जाना चाहते हैं तो समय रहते आवेदन कर दें. यूपीएससी के एनडीए में एडमीशन के लिये आवेदन आरंभ हो चुके हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनडीए का पेपर साल में दो बार होता है, अप्रैल और नवंबर. जो कैंडिडेट एनडीए एगजाम 2020 के लिये अप्लाई करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. वेबसाइट का पता है – upsc.gov.in

महत्त्वपूर्ण तारीखें-

एनडीए वन: आवेदन आरंभ- 8 जनवरी 2020

एनडीए वन: आवेदन की आखिरी तारीख- 28 जनवरी 2020

एनडीए वन: पेपर की डेट- 19 अप्रैल 2020

एनडीए टू: एग्जाम की डेट- 6 सितंबर  2020

कैसे करें आवेदन-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. यहां पहुंचकर एनडीए अप्लीकेशन नाम का लिंक होगा, उस पर क्लिक करें. अप्लीकेशन फॉर्म दो भागों में बंटा होगा. पहले पार्ट में अपनी सभी जरूरी जानकारियां भर दें और इसे सेव कर दें. इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा, इसे संभालकर रख लें. अब आपको जाना होगा अप्लीकेशन फॉर्म के दूसरे भाग में. यहां पहुंचने के बाद जब रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे तब ही आगे बढ़ पाएंगे. यहां पहुंचकर फीस भरें. फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भरी जा सकती है. सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अप्लीकेशन जमा कर दे. फॉर्म का एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें.

न्यूनतम योग्यता-

इस परीक्षा में बैठने के लिये जरूरी है कि उम्मीदवार या तो इस साल क्लास 12 की परीक्षा देने जा रहा हो या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 पास कर चुका हो. अगर आयु सीमा की बात की जाये तो उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2001 के पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए.

परीक्षा प्रारूप-

सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी. उम्मीदवारों को सबसे इसे क्वालीफाई करना होगा वरना वे आगे नहीं बढ़ सकते. लिखित परीक्षा में पास होने वाले ही अगले राउंड यानी एसएसबी इंटरव्यू राउंड में जायेंगे. एसएसबी राउंड पास करने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जाम और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन टेस्ट से गुजरना होगा. अंतत: सभी चरणों को पास करने वाले चयनित उम्मीदवारों की सूची यूपीएससी द्वारा कुछ समय बाद रिलीज की जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?
UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?
AICTE का 245 करोड़ का Phd फेलोशिप प्रोग्राम लॉन्च, 150 छात्रों को मिलेगा मौका
AICTE का 245 करोड़ का Phd फेलोशिप प्रोग्राम लॉन्च, 150 छात्रों को मिलेगा मौका
MP में शुरू हुआ हिंदी मीडियम BTech, फाइनल ईयर में मिलेंगे 2 लाख रुपये
MP में शुरू हुआ हिंदी मीडियम BTech, फाइनल ईयर में मिलेंगे 2 लाख रुपये
Air Force में कैसे बनते हैं एयर मार्शल, कितने प्रमोशन के बाद मिलता है यह पद?
Air Force में कैसे बनते हैं एयर मार्शल, कितने प्रमोशन के बाद मिलता है यह पद?

वीडियोज

आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget