एक्सप्लोरर

मुगलों को लेकर NCERT की किताबों में अब तक क्या-क्या बदला है? ये रही पूरी लिस्ट

NCERT Books: एनसीईआरटी में इतिहास की किताबों में मुगलों को लेकर अब तक हो चुके हैं यह बदलाव. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से पूरी जानकारी.

भारत में इतिहास की पढ़ाई सिर्फ घटनाओं को जानने तक सीमित नहीं रही. उसे कैसे पढ़ाया जाए यह भी अक्सर विवाद का विषय रहा है. खासतौर पर मुगलों को लेकर स्कूली किताबों में अक्सर बदलाव होते रहे हैं. कभी मुगलों को भारत का गौरवशाली शासक वर्ग बताया गया. तो कभी विदेशी आक्रमणकारी के रूप में दिखाया गया है. अब एक बार फिर किताबों की भाषा और नजरिया दोनों बदल दिए गए हैं. 

एनसीईआरटी की 8वीं क्लास की नई किताबों में बाबर, अकबर और औरंगजेब के बारे में जानकारी को नए तरीके से पेश किया गया है. कुछ चीजें हटाई गई हैं और कई नई बातें जोड़ी गई हैं. एनसीईआरटी की किताबों में अब तक मुगलों को लेकर क्या-क्या बदला गया है. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में जानकारी. 

इन चीजों में हुआ है बदलाव 

एनसीईआरटी की 8वीं कक्षा की सोशल साइंस की किताब में मुगलों से जुड़ी कई अहम बातें बदली गई हैं. अब बाबर को क्रूर और निर्दयी शासक के तौर में दिखाया गया है. पहले उसे सिर्फ मुगल साम्राज्य का संस्थापक बताया जाता था. अकबर के बारे में नई किताब में लिखा गया है कि वह क्रूरता और सहिष्णुता का अजीब सा मिश्रण था. जबकि पहले उसे उदार शासक और धार्मिक सहिष्णुता की मिसाल के रूप में दिखाया जाता था.

यह भी पढ़ें: दुनिया के टॉप 130 स्टूडेंट फ्रेंडली शहरों में भारत के चार शहर शामिल, दिल्ली सबसे सस्ती

वहीं औरंगजेब को अब मंदिरों और गुरुद्वारों को नष्ट करने वाला शासक बताया गया है. जबकि पहले किताबों में सिर्फ उसकी धार्मिक नीतियों का जिक्र था. इसके अलावा बाबर की भारत में सत्ता विस्तार की कहानी को भी और अधिक आक्रामक अंदाज में पेश किया गया है. कुल मिलाकर किताबों में मुगलों की छवि बदलने की कोशिश साफ नजर आती है. इस बदलाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

नई शिक्षा नीति के तहत हुए बदलाव

नई किताबों में उस दौर के भारत का धार्मिक माहौल भी अलग अंदाज में पेश किया गया है. मंदिरों और शिक्षा केंद्रों पर हुए हमलों का जिक्र किया गया है. गांवों की लूट और सैन्य अभियानों की बातें भी साफ लिखी गई हैं. बाबर, अकबर और औरंगजेब को लेकर खास शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. जिससे उनकी छवि काफी बदलती नजर आती है.

यह भी पढ़ें: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! कई साल बाद एलटी ग्रेड शिक्षक पदों पर आई बंपर भर्ती, ये है आवेदन की तारीख

हालांकि किताब में एक अहम बात यह भी जोड़ दी गई है कि इतिहास की किसी भी घटना के लिए आज के समय में किसी को दोष देना सही नहीं है. एनसीईआरटी ने यह बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया है. ताकि छात्रों को तथ्यों के साथ घटनाओं के पीछे का नजरिया भी समझाया जा सके. यह बदलाव शिक्षा व्यवस्था में बड़ा असर डाल सकता है.

यह भी पढ़ें: असम की चाय जनजातियों पर 1.38 करोड़ से रिसर्च करेगा जामिया, डिजिटल और स्किल ट्रेनिंग पर रहेगा फोकस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sanjiv Goenka Education: कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget