एक्सप्लोरर

असम की चाय जनजातियों पर 1.38 करोड़ से रिसर्च करेगा जामिया, डिजिटल और स्किल ट्रेनिंग पर रहेगा फोकस

इस रिसर्च प्रोजेक्ट का मकसद असम के चाय बागानों में कार्यरत चाय जनजातियों के सामाजिक और आर्थिक विकास को डिजिटल शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग और आजीविका के वैकल्पिक अवसरों के माध्यम से मापना और सशक्त बनाना है.

नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) को बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल हुई है. विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अध्ययन विभाग (Department of Educational Studies - DES)को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) से 1.38 करोड़ रुपये का प्रमुख रिसर्च प्रोजेक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट Empowering Tea Tribes of Assam through Digital and Non-Digital Skill Development Programmes: A Longitudinal Study विषय पर आधारित है.

क्या है रिसर्च का मकसद?

इस रिसर्च प्रोजेक्ट का मकसद असम के चाय बागानों में कार्यरत चाय जनजातियों (Tea Tribes) के सामाजिक और आर्थिक विकास को डिजिटल शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग और आजीविका के वैकल्पिक अवसरों के माध्यम से मापना और सशक्त बनाना है. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ अकैडमिक स्टडी है, बल्कि यह सीधे तौर पर उपेक्षित और वंचित समुदाय की जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश भी है.

प्रोजेक्ट से होगा यह फायदा

इस रिसर्च का मुख्य उद्देश्य असम की चाय जनजातियों को डिजिटल और गैर-डिजिटल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के जरिए सशक्त बनाना है. शोध का दायरा व्यापक होगा और इसमें डिजिटल साक्षरता की पहुंच, इसके प्रभाव जैसे कई सामाजिक पहलुओं को मापा जाएगा. इसके अलावा व्यावसायिक प्रशिक्षण से लेकर आजीविका के अवसर तक मुहैया कराए जाएंगे. वहीं, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी. 

शोध के प्रमुख पहलू

इस स्टडी में qualitative और quantitative डेटा दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे रिजल्ट व्यावहारिक और नीतिगत दोनों लेवल पर दमदार हो. इसके अलावा चाय जनजातियों के बीच सीधा संवाद, फील्ड विजिट्स, इंटरव्यू, और फोकस ग्रुप डिस्कशन के जरिए उनकी वास्तविक जरूरतों को समझा जाएगा. साथ ही, जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो राज्य और केंद्र सरकार के नीति निर्माण में मददगार साबित हो सकती है.

जामिया मैनेजमेंट ने दी यह जानकारी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ चाय जनजातियों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास नहीं है, बल्कि यह पूर्वोत्तर भारत के प्रति जामिया की प्रतिबद्धता को दिखाता है. हम चाहते हैं कि अकैडमिक स्टडी से समाज को फायदा हो. वहीं, रजिस्ट्रार प्रोफेसर महताब आलम रिजवी ने कहा कि यह रिसर्च एक अनदेखे और उपेक्षित समुदाय की जरूरतों को केंद्र में रखता है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget