एक्सप्लोरर

UP Board Exam: यूपी बोर्ड में अब एनसीसी भी होगा एक विषय, प्रस्ताव शासन को भेजा गया, यहाँ पढ़ें डिटेल्स

यूपी बोर्ड के बच्चों को सहूलियत, बोर्ड ने नए सत्र से एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा.

UP Board Exam Update: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने नए शैक्षिक सत्र अर्थात 2020–2021 से प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में एनसीसी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने का एक प्रस्ताव शासन के पास भेज दिया है. अगर यह प्रस्ताव शासन द्वारा मंजूर कर लिया गया तो नए शैक्षिक सत्र से एनसीसी माध्यमिक स्कूलों के 9वीं एवं 11वीं कक्षा में एक वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू कर दिया जाएगा. अभी तक एनसीसी को माध्यमिक स्कूलों में एक अतिरिक्त विषय के रूप में केवल उन्हीं छात्रों को पढाया जाता है जो एनसीसी लेते हैं. यूपी बोर्ड ने शासन के मंसा के अनुसार ही एनसीसी का पाठ्यक्रम तैयार करके इससे सम्बंधित प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है. यूपी बोर्ड ने इस कार्य के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से भी संपर्क स्थापित कर चुका है. इस मामले से सम्बंधित विषय विशेषज्ञों एक बैठक भी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को संपन्न हो चुकी है. इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अभी जिन माध्यमिक कॉलेजों में एनसीसी का प्रशिक्षण चल रहा है केवल उसी कॉलेज के छात्रों के लिए पहले एनसीसी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में लागू किया जाय. बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि चूँकि एनसीसी का पाठ्यक्रम दो वर्षों का होता है इसलिए इसकी शुरुआत 9वीं एवं 11वीं कक्षा से की जाएगी. एनसीसी एक अतिरिक्त विषय के रूप में- एनसीसी एक अतिरिक्त विषय के रूप में होने से छात्रों का यह नुकसान होता है कि यदि कोई छात्र हाईस्कूल में एनसीसी लेता है तो उस छात्र को 6 विषय के अतिरिक्त एनसीसी तथा यदि कोई छात्र इंटरमीडिएट में एनसीसी लेता है तो उस छात्र को 5 विषय के अतिरिक्त एनसीसी पढ़ना पड़ता है. तथा इसकी लिखित और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षायें बटालियन के द्वारा कराई जाती है. एनसीसी एक वैकल्पिक विषय के रूप में- जब एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में मान्यता मिल जाएगी तब एनसीसी लेने वाले छात्र को हाईस्कूल में 5 विषय तथा इंटरमीडिएट में 4 विषय ही पढ़ना पड़ेगा. तथा तब एनसीसी की लिखित परीक्षा बोर्ड के माध्यम से कराई जाएगी तथा प्रैक्टिकल की परीक्षा बटालियन कराएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी ऑफिसर ने एशियन गेम्स में गाड़ा झंडा, जानें कौन हैं गोल्ड विनर नीरू ढांडा?
आर्मी ऑफिसर ने एशियन गेम्स में गाड़ा झंडा, जानें कौन हैं गोल्ड विनर नीरू ढांडा?
GATE पास करने के बाद ये कॉलेज हैं बेस्ट ऑप्शंस, देख लें लिस्ट
GATE पास करने के बाद ये कॉलेज हैं बेस्ट ऑप्शंस, देख लें लिस्ट
यूरोप के इस खूबसूरत देश में खुलेगा IIT कैंपस, छात्रों की चमकेगी किस्मत
यूरोप के इस खूबसूरत देश में खुलेगा IIT कैंपस, छात्रों की चमकेगी किस्मत
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget