एक्सप्लोरर

MPBSE 10th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों को झटका, आज नहीं होगा 10वीं के रिजल्ट का एलान

मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज घोषित होने वाले दसवीं के नतीजों को टाल दिया है.इस सिलसिले में बोर्ड नतीजों की तारीख के बारे में कल ऐलान कर सकता है.

MPBSE, MP Board 10th Result 2020 at mpbse.nic.in, mpresults.nic.in LIVE Updates: आज मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों को मायूस होना पड़ेगा. 3 जुलाई को घोषित होनेवाला दसवीं का रिजल्ट नहीं आनेवाला है. मध्य प्रदेश बोर्ड नतीजों की तारीख के बारे में कल ऐलान कर सकता है.

MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए mp10.abplive.com पर विजिट करें

आज नहीं आनेवाला मध्य प्रदेश के दसवीं का नतीजा

2020 के दसवीं की परीक्षा में करीब साढ़े 11 लाख परीक्षार्थी थे मगर कोरोना वायरस महामारी के चलते परीक्षा का आयोजन पूरा नहीं हो सका. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन बोर्ड 10वीं की परीक्षा 03 मार्च 2020 से शुरू होकर 27 मार्च 2020 को खत्म होनी थी लेकिन लॉक डाउन की वजह से एमपी बोर्ड ने 20 मार्च से लेकर 11 अप्रैल 2020 तक की अपनी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं. इससे क्लास 10वीं के दो पेपर प्रभावित हुए.

बोर्ड ने लंबित पेपर की परीक्षा पहले लेने का फैसला किया था. मगर इस बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती रही. जिसके चलते फैसले को स्थगित कर दिया गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि दसवीं के नतीजे ली गई परीक्षा के आधार पर घोषित होंगे. जहां तक स्थगित किए गए विषय हैं, उसमें छात्रों को पास कर दिया जाएगा. उनकी मार्क शीट पर संबंधित विषय में पास दिखेगा.

12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन प्रक्रिया जारी

फिलहाल जब रिजल्ट की घोषणा होगी तो छात्र बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in. पर अपना नतीजा देख सकते हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन के सचिव अनिल सुचारी का कहना है कि नतीजों की तारीख का फैसला नहीं हो सका है. बोर्ड ने आज 3 जुलाई को घोषित होनेवाली दसवीं के नतीजे के फैसले को कुछ कारणों से टाल दिया है. बोर्ड कल परीणाम की तिथि की घोषणा कर सकता है. सचिव ने उम्मीद जताई कि इस हफ्ते दसवीं के नतीजे आ सकते हैं.

इस बीच 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द ही पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. कंट्रोलर के मुताबिक छात्रों को इस महीने के अंत तक परीक्षा परिणाम हासिल कर सकेंगे. 25 जून को खत्म होनेवाली उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में करीब साढ़े आठ लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

दिल्ली HC ने अदालतों में इंटरनेट सुविधा बढ़ाने में AAP सरकार के गंभीर न होने पर जतायी नाराजगी

Coronavirus: 'होम आइसोलेशन' पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशा-निर्देशों में किया संशोधन, जानिए- क्या हैं नए नियम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget