एक्सप्लोरर

MP News: ना बोल, ना सुन और ना देख सकती है 34 साल की महिला, ऐसे पास की 12वीं की परीक्षा

12th Board Exam Result: इंदौर की गुरदीप कौर बोल, सुन और देख नहीं सकतीं, लेकिन 34 साल की इस महिला ने 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा पास की. गुरदीप ने इस परीक्षा में 400 में से 207 अंक हासिल किए है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर की गुरदीप कौर वासु बोल, सुन और देख नहीं सकतीं, लेकिन 34 साल की इस महिला ने अपने हौसले और पढ़ाई के प्रति जुनून के बूते 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा पास करके इतिहास लिख दिया है. राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल के मंगलवार को घोषित नतीजों के मुताबिक गुरदीप ने इस परीक्षा में 400 में से 207 अंक हासिल किए हैं और वह दूसरे नंबर में पास हुई हैं. 

किन - किन सब्जेक्ट की परीक्षा दी?

अधिकारियों ने बताया कि सूबे के शैक्षिक इतिहास में अपनी तरह की पहली छात्रा ने 12वीं में अंग्रेजी, भूगोल, राजनीति विज्ञान और 'ड्राइंग एंड डिजाइनिंग' सब्जेक्ट की परीक्षा दी थी. उन्होंने बताया कि गुरदीप की विशेष स्थिति को देखते हुए उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियमों के मुताबिक परीक्षा के दौरान सहायक लेखक मुहैया कराया गया था. शहर में दिव्यांगों के हित में काम करने वाली गैर सरकारी संस्था 'आनंद सर्विस सोसायटी' पढ़ाई में गुरदीप की पिछले कई सालों से मदद कर रही है.

हाथों और अंगुलियों को दबाकर इशारों में बात करती है - गुरदीप

संस्था की निदेशक और सांकेतिक भाषा की जानकार मोनिका पुरोहित ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि गुरदीप किसी व्यक्ति के हाथों और उंगलियों को दबाकर उससे संकेतों की भाषा में संवाद करती हैं. मोनिका ने बताया,‘‘हमें भी गुरदीप तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इसी सांकेतिक भाषा में उनके हाथों और अंगुलियों को दबाना होता है.’’ उन्होंने बताया कि 12वीं क्लास में गुरदीप को पढ़ाने के लिए देहरादून से ब्रेल लिपि वाली खास किताबें मंगवाई गई थीं.

गुरदीप के परिवार में जश्न का माहौल 

मोनिका ने बताया,‘‘गुरदीप की उपलब्धि में खास बात यह भी है कि 12वीं की परीक्षा के दौरान जिस महिला लेखक ने उत्तरपुस्तिका में जवाब लिखने में गुरदीप की मदद की, वह खुद मूक-बधिर थी.’’ तमाम शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए 12वीं पास करने वाली गुरदीप के परिवार में जश्न का माहौल है. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद गुरदीप की छोटी बहन हरप्रीत ने अपनी बड़ी बहन से संकेतों की भाषा में बात की, तो 34 साल की महिला ने कहा कि वह पढ़ाई के सिलसिले को कायम रखते हुए महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहती हैं और कंप्यूटर चलाना भी सीखना चाहती हैं.

हरप्रीत ने बताया कि गुरदीप अपनी पढ़ाई के साथ ही दिव्यांग कोटा के तहत चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं. उन्होंने बताया,'हमारा परिवार भी चाहता है कि गुरदीप को सरकारी नौकरी मिल जाए ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके.'

यह भी पढ़ें -

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर चलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर', कांग्रेस नेता कमलनाथ क्या बोले?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Sharmistha Mukherjee Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं शर्मिष्ठा मुखर्जी, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं शर्मिष्ठा मुखर्जी, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
CBSE OSM Controversy: वेदांत मामले में 'Blatant Lie' का सच? वायरल सर्कुलर और डेटा प्राइवेसी पर उठे गंभीर सवाल
वेदांत मामले में 'Blatant Lie' का सच? वायरल सर्कुलर और डेटा प्राइवेसी पर उठे गंभीर सवाल

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब

Embed widget