एक्सप्लोरर

MP Board Exams 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से होंगे एग्जाम

MP Board Exams 2025 Time Table: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 का शेड्यूल रिलीज कर दिया है. जल्द ही इसे वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा.

MPBSE Releases MP Board 10th-12th Schedule 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड, दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर है. बोर्ड ने साल 2025 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे रहे हों, वे जान लें कि एग्जाम फरवरी महीने के एंड से शुरू होंगे. इस बाबत स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, एमपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर डेटशीट जारी की है. कुछ ही समय में ये वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो जाएगी.

इन तारीखों पर होगा एग्जाम

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच किया जाएगा. वहीं एमपी बोर्ड 12वीं के एग्जाम 25 फरवरी से शुरू होंगे. कुछ समय में डिटेल में जानकारी एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी. बेहतर होगा इस बारे में जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mpbse.nic.in.

एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम

इस बारे में जारी नोटिस में बोर्ड ने कहा है कि एमपी बोर्ड परीक्षाएं एक सिंगल शिफ्ट यानी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी. एग्जाम से कुछ समय पहले बोर्ड, एडमिट कार्ड रिलीज करेगा. अगले साल की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड के संबंध में जानकारी परीक्षा से कुछ पहले वेबसाइट पर दी जाएगी.

दसवीं का परीक्षा शेड्यूल

एमपी बोर्ड दसवीं का परीक्षा शेड्यूल इस प्रकार है. सभी पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे.

27 फरवरी 2025 – हिंदी

28 फरवरी 2025 – उर्दू

1 मार्च 2025 – एनएसएफक्यू

3 मार्च 2025 – इंग्लिश

5 मार्च 2025 – मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन-वादन, तबला, कंप्यूटर

6 मार्च 2025 – संस्कृत

10 मार्च 2025 – मैथ्स

13 मार्च 2025 – सोशल साइंस

19 मार्च 2025 – साइंस.

12वीं का शेड्यूल जल्द होगा रिलीज

एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का शेड्यूल जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. किस दिन कौन सा पेपर आयोजित होगा, इसकी डिटेल्ड जानकारी कुछ ही समय में शेयर की जाएगी. पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो अनुमान लगाया जा सकता है कि फरवरी महीने में ही दोनों क्लास की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड इश्यू किए जाएंगे. इन्हें डाउनलोड करने के बाद ही कैंडिडेट एग्जाम दे सकते हैं.

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में पास होने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इससे कम मार्क्स आने पर वह पास नहीं हो सकता. कुछ विषय में कम मार्क्स होने पर सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का मौका मिलता है. इससे कैंडिडेट्स का साल खराब नहीं होता. 

यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए रेलवे ने निकाली 3 हजार से ज्यादा भर्तियां, चेक करें डिटेल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget