एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने शिक्षा क्षेत्र में AI को लेकर कह दी ये बड़ी बात, बताया क्या हुए बदलाव

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि AI से आत्मनिर्भर भारत तक, युवाओं के लिए देश की शिक्षा की तस्वीर बदल रही है. पीएम ने कहा कि NEP के बाद एजुकेशन सिस्टम में बदलाव हुए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'युग्म सम्मेलन' में देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विजन साझा किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर टिका होता है और उसे दिशा देने का काम शिक्षा प्रणाली करती है. ऐसे में भारत की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से नया रूप देना वक्त की मांग है और सरकार उसी दिशा में काम कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर होता है. इसलिए जरूरी है कि हम अपने देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को तैयार करें. नई एजुकेशन पॉलिसी आने के बाद हम देश के एजुकेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव देख रहे हैं. वन नेशन वन डिजिटल एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है. ये AI बेस्ड हैं, इसका इस्तेमाल देश की 30 से ज्यादा भाषाओं और विदेश की 7 भाषाओं में टेक्सटबुक तैयार करने के लिए हो रहा है.

पीएम मोदी ने कहा हमारा लक्ष्य है मेक एआई वर्क फॉर इंडिया यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भारत के हित में ढालना. उन्होंने कहा कि भारत की नई पीढ़ी को सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि उद्यमिता, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ने की जरूरत है ताकि वे देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा सकें.

उन्होंने बताया कि जहां 2013-14 में अनुसंधान और विकास (R&D) पर देश का खर्च 60,000 करोड़ रुपये था, वहीं आज यह बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यह भारत के तकनीकी और वैज्ञानिक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है.

25 सालों में पूरा करने की योजना

प्रधानमंत्री ने कहा हमने विकसित भारत के लक्ष्य को अगले 25 वर्षों में पूरा करने की योजना बनाई है. हमारे पास समय सीमित है और लक्ष्य बहुत बड़े हैं. इसलिए जरूरी है कि विचार (Idea) से लेकर उत्पाद (Product) तक की यात्रा तेज और प्रभावी हो.

उन्होंने भारतीय विश्वविद्यालयों की सराहना करते हुए कहा कि आज ये संस्थान नवाचार के केंद्र बनते जा रहे हैं. यहां से निकले आइडियाज देश के तकनीकी और सामाजिक भविष्य को आकार दे रहे हैं.

यह भी पढे़ं: सड़क किनारे बैठकर पंक्चर लगाते थे पिता, अब बेटे ने पास की UPSC परीक्षा- ऐसा रहा पूरा सफर

'युग्म’ सम्मेलन

पीएम मोदी ने कहा सरकार, शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान सभी क्षेत्रों के लोगों का एक मंच पर आना 'युग्म' की असली ताकत है. जब ये सब मिलकर सोचेंगे और काम करेंगे तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा.

यह भी पढे़ं: UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCTE Investigation: मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
NEET UG Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल दोनों को मिले 715 नंबर, फिर क्यों मिली AIR-1 और AIR-2?
NEET UG Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल दोनों को मिले 715 नंबर, फिर क्यों मिली AIR-1 और AIR-2?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget