एक्सप्लोरर

मिजोरम बोर्ड नहीं कराएगा लॉकडाउन के दौरान परीक्षा, फैसला लिया वापस

Mizoram Board Of School Education ने कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं कराने का अपना फैसला केंद्र के निर्देश के बाद बदला, असुविधा के लिये जताया अफसोस

Mizoram Board Reverse Decision Of Resuming Class 12 Exams: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षाएं, लॉकडाउन के दौरान कराने का अपना फैसला वापस ले लिया है. अब मिजोरम की कक्षा 12 की बची हुयी परीक्षाएं लॉकडाउन के बाद ही करायी जायेंगी. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि दो दिन पहले एमबीएसई यानी मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने यह फैसला सुनाया था कि कक्षा 12 के बचे हुये पेपर 22 से 24 अप्रैल के मध्य कंडक्ट कराये जायेंगे. इस फैसले से स्टूडेंट्स से लेकर अभिभावक तक सकते में थे साथ ही यह फैसला लॉकडाउन के नियमों के विरुद्ध भी था. इससे उन छात्रों को भी बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था जो कहीं दूर गांव आदि में थे, क्योंकि उनके लिये लॉकडाउन के समय ट्रैवल करके परीक्षा देने आना खासा मुश्किल काम था. इससे भी लॉकडाउन के नियम टूटते. लेकिन राहत पहुंचाने वाली खबर यह है कि केंद्र के निर्देश के बाद मिजोरम बोर्ड ने अपना फैसला न केवल रद्द कर दिया है बल्कि इस फैसले से स्टूडेंट्स को हुयी असुविधा के लिये माफी भी मांगी है.

स्टूडेंट्स में था फैसले को लेकर असंतोष –

इस बारे में बात करते हुये बोर्ड के अधिकारियों का कहना था कि चूंकि इस समय मिजोरम लगभग कोरोनावायरस फ्री है, इसलिये स्टूडेंट्स को असुविधा न हो, यह सोचकर एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया था. उनका आगे यह भी कहना है कि जो लोग यहां क्वैरंटाइन में रखे गये थे, उनका भी आईसोलेशन पीरियड पूरा हो चुका था, इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुये परीक्षा कराने का फैसला ले लिया गया था, जिसे अब वापस लिया जा रहा है.

इस फैसले को लेकर स्टूडेंट्स में खासी नाराज़गी थी क्योंकि कई स्टूडेंट्स तो राज्य के बाहर थे. वहां के एक छात्र समूह ने तो बकायदा, नो एग्जाम कैंपेन चलाया हुआ था, उन्हें भी इस फैसले से धक्का लगा था. उनका कहना था कि सरकार अपने फैसले से मुकर रही है जिसमें उसने कहा था कि लॉकडाउन के पहले कोई भी परीक्षा नहीं करायी जायेगी. लेकिन इस नये फैसले के आने से छात्रों के बीच संतोष फैला है. तकरीबन 4,700 स्टूडेंट्स को यह परीक्षा देनी है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget