एक्सप्लोरर

Inspiration: कोर्ट के एक फैसले ने बदली तकदीर, रिटायर होने के बाद डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर रहा 64 साल का ये शख्स

जय किशोर प्रधान ने शुरूआती पढ़ाई के बाद 1974 में मेडिकल एडिमिशन टेस्ट दिया था. हालांकि तब वह सफल नहीं हो सके. इसके बाद उन्होंने पहले टीचर और फिर बैंक में नौकरी की.

Motivational Story: कहते हैं, पढ़ाई और सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती. इच्छाशक्ति और लगन व मेहनत के साथ जब भी कोई तैयारी करें तो वह सपनों को पूरा कर सकता है. उड़ीसा के रहने वाले जय किशोर प्रधान की कहानी इस बात को चरितार्थ करती है. उम्र भर बैंक में नौकरी कर प्रधान डिप्टी मैनेजर के पद से रिटायर तो हुए लेकिन बचपन में डॉक्टर न बन पाने का मलाल उनके मन में रहा. लेकिन जब उन्हें मौका मिला और तकदीर ने साथ दिया तो उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाते हुए मेहनत की और अब वह अपने सपने को पूरा करने के करीब पहुंच चुके हैं.


1974 में हो गए थे असफल
वीर सुरेंद्र साइन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में 2020 से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे प्रधान ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच 1974 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा में असफल रहने के बाद फिजिक्स विषय लेकर में बीएससी की और एक स्कूल मेंं टीचर की नौकरी करने लगे. इसके बाद उनका इंडियन बैंक में चयन हो गया. कुछ वक्त वहां रहने के बाद बाकी की नौकरी एसबीआई में की और साल 2016 में वहीं से डिप्टी मैनेजर के पद से रिटायर हुए.
 
सपने के आड़े आ रहे थे नियम
2016 में रिटायर्ड होने के बाद घर पर खाली बैठने की बजाय प्रधान ने डॉक्टर बनने के लिए जानकारी जुटानी शुरू की. डॉक्टर बनने की इच्छा में नियम आड़े आ रहे थे. लिहाजा उन्होंने अपने सपने को फिर से किनारे कर दिया.
 
 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बदली तकदीर
2019 में सुप्रीम कोर्ट ने 25 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को भी नीट की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी. इसके बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 लाया गया जो यह सुनिश्चित करता है कि नीट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु की कोई सीमा नहीं है. इस अधिनियम ने जैसे प्रधान की तकदीर बदल दी. अपने शुरुआती दौर में डॉक्टर बनने का सपना अधूरा छोड़ चुके जय किशोर ने सपने को पूरा करने के लिए तैयारी शुरू की और पढ़ाई कर 2020 में परीक्षा पास कर 64 साल की उम्र में उड़ीसा सरकार द्वारा संचालित वीर सुरेंद्र साइन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में एमबीबीएस की सीट पाने में सफल रहे.
 
ऑनलाइन कोचिंग की ली मदद
परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए प्रधान ने जब नीट परीक्षा देने का फैसला किया तो उसको लेकर पूरा खाका तैयार किया. कोचिंग से लेकर पढ़ाई और परिवार के बीच तालमेल बनाया. फिर ऑनलाइन कोचिंग इंस्टीट्यूट की गा​इडेंंस की मदद से करीब 46 साल बाद अपना सपना पूरा किया. वर्तमान में वह चौथे साल की पढ़ाई कर रहे हैं और अगले साल वह डॉक्टर बन जाएंगे.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget