एक्सप्लोरर

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET PG 2024 का काउंसलिंग शेड्यूल किया जारी, जानें पूरी प्रक्रिया

MCC की ओर से जारी NEET PG 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार 7 नवंबर 2024 से 24 जनवरी 2025 के बीच चार चरणों में काउंसलिंग कर पीजी की सीटों को भरा जाएगा. शेड्यूएल mcc.nic.in पर उपलब्ध है.

NEET PG 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट पोस्टग्रेजुएट 2024 (NEET PG 2024) का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. यह शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर मिल सकता है. mcc.nic.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर अभ्यर्थी अपनी काउंसलिंग की तारीख के अनुसार आगे की तैयारी कर सकता है. आइये हम बतातें हैं अब आगे कब क्या होगा...
 
 
NEET PG 2024: 7 नवंबर शुरू होगा राउंड 1
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार मेडिकल संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराई गई सीटों की संख्या के अनुसार सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 7 नवंबर को होगा. इसके बाद 8 से 17 नवंबर के बीच चॉइस भरने की प्रक्रिया की जाएगी. 17 नवंबर को शाम 4:00 से रात 11:55 के बीच चॉइस को लॉक किया जाएगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 18-19 नवंबर को होगी. पहले चरण की काउंसलिंग का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी किया जाएगा. पहले राउंड की काउंसलिंग में सीट हासिल करने वाले छात्रों को 21 से 27 नवंबर के बीच संबं​धित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.
 
NEET PG 2024: 4 दिसंबर से शुरू होगी दूसरा राउंड
इसके बाद 4 दिसंबर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी. इसमें 4 दिसंबर को संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन होगा. फिर 9 दिसंबर की दोपहर 3:00 बजे से पहले छात्र पेमेंट कर सकेंगे. 5 से 9 दिसंबर के बीच अभ्यर्थी अपनी चॉइस फिलिंग करेंगे और 9 दिसंबर को चॉइस लॉकिंग होगी. 10 व 11 दिसंबर को सीट अलॉटमेंट होगा. दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट 12 दिसंबर को जारी होगा.
 
 
NEET PG 2024: 4 जनवरी को आएगा तीसरे राउंड का रिजल्ट
शेड्यूल के अनुसार तीसरे राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया सीट मैट्रिक्स के सत्यापन के साथ 26 दिसंबर से शुरू होगी. 1 जनवरी तक पेमेंट फैसिलिटी उपलब्ध रहेगी. अभ्यर्थी इस दौरान 31 दिसंबर से पहले अपनी चॉइस को लॉक कर सकेंगे. एक जनवरी को चॉइस लॉक कर दी जाएगी और 2 व 3 जनवरी को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी. तीसरे राउंड के रिजल्ट 4 जनवरी को जारी होगा. इस राउंड में चयनित होने वाले छात्र को 6 से 13 जनवरी के बीच अपने संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.
 
NEET PG 2024: 18 जनवरी से भरी जाएंगी खाली रह गई सीटें
तीन राउंड की काउंसलिंग के दौरान भी संभव है कि कई ​​शिक्षण संस्थानों की सीटें खाली रह जाएं. इन सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड कराया जाएगा. 18 जनवरी 2025 से इस राउंड के लिए संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराई गई सीटों की सीट मेट्रिक्स तैयार होगी. इसके बाद 21 जनवरी तक अभ्यर्थी पफीज जमा कर सकेगा। साथ ही वह 21 जनवरी तक चॉइस लॉक कर सकेगा. चॉइस 21 जनवरी को लॉक हो जाएंगी और 22 व 23 जनवरी को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर 24 जनवरी को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget